Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लहसुन का रेट बढ़ने से सिरमौर के किसान खुश!
    हिमाचल प्रदेश

    लहसुन का रेट बढ़ने से सिरमौर के किसान खुश!

    By Himachal VartaJune 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    लहसुन के रेट में एकाएक आया उछाल-दाम अच्छे मिलने से किसानों के चहरे पर रौनक

    नाहन। कोरोना संकट के बीच सिरमौर का लहसुन शुरूआती दौर में जहां 40-50 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा था अब वही लहसुन की कीमतें 120 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है। किसानों को लहसुन के अच्छे दाम मिलने से उनके चेहरे पर रौनक आ गई है। कोरोना संकट के कारण किसानों को लहसुन की फसल बर्बाद होने या रेट बहुत कम मिलने की आशंका पैदा हो गई थी। मगर अब लहसुन के रेट में एकाएक उछाल आने से किसानो ने राहत की सांस ली है।

    बता दें कि सिरमौर के लहसुन की मंडियों में खूब मांग है। चीन से लहसुन का आयात इस बार नहीं हो रहा। वहीं, नेपाल और अरब देशों को इसका निर्यात किया जा रहा है। इससे लहसुन के दामों में एकाएक इजाफा दर्ज किया जा रहा है। किसानों को लहसुन के दाम में और उछाल आने की भी संभावना है। बता दें कि राजगढ़, नौहराधार व लानाचेता आदि क्षेत्रों में किसान इतने दाम के बाद भी लहसुन नहीं बेच रहे हैं।

    अभी किसान 150 रुपये प्रतिकिलो तक की आस लगाए हुए हैं। यद्यपि इस बार लहसुन कुछ खराब हो रहा है, लेकिन फिर भी लोग अभी दाम बढ़ने की उम्मीद लगाए हुए हैं। राजगढ़ से अधिकतर लहसुन तमिलनाडु भेजा जा रहा है। जबकि मांग पर कोयमटूर व मलेरकोटला पंजाब भी भेजा जा रहा है। बता दें कि सिरमौर का लहसुन 120 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। कीमतों में और इजाफा होने की भी उम्मीद है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.