नाहन। पांवटा साहब के शुभखेड़ा में चाय की दुकान में गैस सिलिंडर लीक हो गया। आग बुझाने के दौरान एक महिला और उसका रिश्तेदार व्यक्ति झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुभखेड़ा के समीप एक चाय की एक दुकान में गैस सिलिंडर लीक हो गया जिसमें 42 वर्षीय महिला गुलाबी देवी व महिला का रिश्तेदार 36 वर्षीय सतीश कुमार आग बुझाने के प्रयास में झुलस गए। दोनों ही घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पांवटा सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक राजीव चौहान ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया।
उन्होंने कहा कि दोनों के चेहरे और पेट झुलस गया है। दोनों ही करीब 25 फीसदी से अधिक बर्न हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उधर, थाना प्रभारी पांवटा संजय शर्मा ने पुष्टि की है।