Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ई- पास के बिना नो एंट्री
    हिमाचल प्रदेश

    ई- पास के बिना नो एंट्री

    By Himachal VartaJuly 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    बाहरी राज्यों और हरियाणा, उत्तराखंड से सटी सिरमौर जिले की सीमाओं से बिना ई-पास नहीं होगा प्रवेश

    नाहन।  बाहरी राज्यों और हरियाणा, उत्तराखंड से सटी सिरमौर जिले की सीमाओं से होकर आने वाले लोग बिना ई-पास के दाखिल नहीं हो सकेेंगे। जिला दंडाधिकारी डॉ. आरके परूथी ने अनलॉक-2 के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। गाइडलाइन के अनुसार जिले में कर्फ्यू का समय अब रात नौ से सुबह के पांच बजे तक रहेगा।

    उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के अलावा उद्योगों में विभिन्न शिफ्ट में कार्य करने वाले मजदूर और राष्ट्रीय उच्च और जिला उच्च मार्गों पर आवश्यक सामानों की आपूर्ति करने वाले और अपने गंतव्य पर जा रहे व्यक्तियों को छोड़कर किसी भी प्रकार की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

    जिले में अन्य राज्यों से आने वाले व्यक्ति केवल प्रशासन द्वारा जारी ई-पास के माध्यम से ही आ सकेंगे जिले में घोषित कंटेनमेंट जोन, बफर जोन में लॉकडाउन की स्थिति यथावत बनी रहेगी। कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक गतिविधियों को ही इजाजत होगी। जिले में अंतर राज्य आवाजाही करने वाले उद्योगपतियों, मजदूरों, कच्चा माल सप्लाई करने वाले तथा सेवा प्रदाता 31 मई को जारी सरकारी आदेशों के अनुसार ही सख्ती से विनियमित किए जाएंगे।

    इस दौरान 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, गर्भवती तथा 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को आवश्यक कार्यों को छोड़ घर पर रहने की हिदायत दी जाती है। इसके अतिरिक्त जिले में कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी अपडेट करते रहना होगा।

    सभी को दो गज की दूरी का पालन एवं मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। जो व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 269, 270 व 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 से 60 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.