Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला सिरमौर में पुनरुत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मक्की व धान फसलों का करवाएं बीमा – डॉ0परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    जिला सिरमौर में पुनरुत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मक्की व धान फसलों का करवाएं बीमा – डॉ0परूथी

    By Himachal VartaJuly 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम 2020 मे मक्की तथा धान की फसलों को किया गया शामिल

    नाहन। जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को प्रतिकुल मौसम से पैदावार में होने वाली कमी, नुक्सान व अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान के लिए पुनरुत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ – 2020 तक लागू की जा रही है तथा इस योजना के अन्त्तर्गत खरीफ मौसम 2020 मे मक्की तथा धान की फसलों को शामिल किया गया है, जिसके अन्त्तर्गत बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 15 जुलाई 2020 निर्धारित की गई है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी।
    कृषि उपनिदेशक सिरमौर डॉ0 पवन कुमार ने बताया कि किसान इन फसलों का बीमा अपने नजदीकी लोकमित्र केन्द्रों के माध्यम से करवा सकते है। इच्छुक किसान अपने दस्तावेज जैसे जमाबन्दी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजाई प्रमाण पत्र आदि लेकर लोकमित्र केन्द्रों मे जाकर आनलाईन पार्टल पर आवेदन कर सकते है।   उन्होंने बताया कि ऋणी किसानो के लिए यह फसल बीमा योजना ऐच्छिक कर दी गई है जो किसान इस योजना का लाभ नही लेना चाहते, वह नजदीकी बैंक शाखा में जाकर बताएं कि वह इस योजना का लाभ लेना नही चाहते है।
    उन्होंने बताया कि मक्की की फसल के लिए कुल बीमित राशि 30,000 हजार रूपये तथा धान की फसल की कुल बीमित राशि भी 30,000 रूपये निर्धारित की गई है। किसानो को मक्की की फसल के लिए 48 रूपये प्रति बीघा तथा धान की फसल के लिए 48 रूपये प्रति बीघा प्रीमीयम राशि अदा करनी होगी।
    उन्होंने बताया कि पुनरुत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कम वर्षा, सूखा, बाढ, सैलाब, भूमि कटाव ओलावृष्टि और फसल कटाई के उपरान्त दो सप्ताह तक होने वाले नुकसान तथा स्थानीयकृत आपदाओं को कवर किया जाता है ।

            उन्होंने जिला के सभी किसानो से अपील कि है कि वह मक्की तथा धान की फसलों का बीमा करवाएं ताकि फसलों को उपरोक्त कारणो से नुकसान होने पर बीमा कम्पनियों से मुआवजा मिल सके। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि अधिकारी से भी सम्पर्क कर सकते है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.