नाहन। पांवटा के शिवपुर में एक 57 वर्षीय व्यक्ति का शव किराये के कमरे से बरामद होने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की पहचान 5 7 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र मल्लूराम, निवासी शिवपुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार पिछले कुछ वर्षों से परिवार से अलग बेहड़ेवाला में किराये के कमरे में रहता था। सुबह मकान सेे बाहर नहीं निकलने पर मकान मालिक ने जाकर देखा तो वह बेसुध पड़ा था। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचित कर दिया। सुरेंद्र को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। उधर थाना प्रभारी पांवटा संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।उन्होंने बताया कि मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।