गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ ने व्यक्त किया गहरा शोक
नाहन। शिक्षा विभाग में कार्यरत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजाहल के अधीक्षक राजेश ठाकुर का हृदय गति रुक जाने के कारण देहांत हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश ठाकुर को बीते कल शाम को सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भी ले जाया गया।
मगर मिलनसार प्रवृत्ति के राजेश ठाकुर मौत से हार गए। अपने पीछे वह अपने दो बच्चे और पत्नी को छोड़ गए हैं। राजेश ठाकुर नया बाजार नाहन में रह रहे थे। उनकी पत्नी धगेड़ा में पैट टीचर है।
अचानक हुए उनके देहांत पर जिला सिरमौर शिक्षा विभाग में शोक की लहर है तो वहीं गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष जिला सिरमौर आकाश विश्नोई जिला सिरमौर इकाई के महासचिव रविंद्र सिंह ,तारा सिंह चीफ एडवाइजर मुकेश कुमार रजनीश अर्चना शर्मा नरेश रणवीर सिंह बबीता मीरा चंद्रकला पवन कुमार दीपक गर्ग मीनाक्षी कविता कालिया पोंटा साहिब इकाई का अध्यक्ष कामराज चौहान रमेश ठाकुर वंदना ठाकुर आशीष अशोक कुमार निर्मल सिंह तथा रामलाल आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की भगवान से कामना करी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश ठाकुर का निधन रात को नाहन मेडिकल कॉलेज में ही हो गया था।