Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डस्टबिन फ्री हुआ ऐतिहासिक शहर नाहन, एनजीटी के आदेशों के बाद हटाए गए  कूड़ेदान
    हिमाचल प्रदेश

    डस्टबिन फ्री हुआ ऐतिहासिक शहर नाहन, एनजीटी के आदेशों के बाद हटाए गए  कूड़ेदान

    By Himachal VartaJuly 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। एनजीटी के आदेशों के बाद अब ऐतिहासिक शहर नाहन डस्टबिन फ्री हो गया है शहर के किसी भी कोने में अब कूड़े से भरे डस्टबिन नजर नहीं आएंगे।

    दरअसल नाहन नगर परिषद द्वारा ग्रीन ट्रिब्यूनल को सौंपी गई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि नगर परिषद द्वारा शहर में घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है। ऐसे में नगर परिषद को एनजीटी द्वारा आदेश दिए गए थे कि यदि कूड़ा घर घर से उठाया जा रहा है तो शहर को डस्टबिन फ्री किया जाए।

    जिसके बाद नगर परिषद नेे शहर से डस्टबिन उठा कर इन्हें डंपिंग साइट पर रख दिया है। नगर परिषद के एसडीओ ने बताया कि परिषद द्वारा शहर में 6 गाड़ियां लगाई गई है जो प्रतिदिन शहर का कूड़ा उठाती है।

    शहर के जिन हिस्सों में गाड़ियां नहीं जा पाती है वहां नगर परिषद द्वारा सफाई कर्मचारी तैनात किए गए जो घर घर से कूड़ा इकट्ठा कर गाड़ियों में डालते है।

    नगर परिषद लगातार लोगों से सहयोग की अपील कर रही है वही यदि किसी व्यक्ति ने कूड़ा इधर-उधर फेंका तो ऐसे लोगो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।

    एसडीओ नाहन नगर परिषद परवेज इकबाल ने बताया कि ऐतिहासिक शहर नाहन में करीब 10 हजार घर, दुकान, होटल ,रेस्तरां व ढाबे शामिल है जहाँ से नगर परिषद द्वारा कूड़ा उठाया जाता है।

    नगर परिषद द्वारा कूड़ा एकत्रित करने की एवज में 50 रुपए से लेकर 500 रुपये तक का मासिक शुल्क लिया जाता है । उम्मीद की जा रही है कि डस्टबिन फ्री होने के बाद नाहन शहर एक बार फिर साफ और स्वच्छ होगा जिसके लिए नाहन शहर पुराने समय में जाना जाता था।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.