Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रदेश में प्रधानमंत्री रोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत 9.64 करोड़ रुपये अनुदान वितरितः बिक्रम सिंह
    हिमाचल प्रदेश

    प्रदेश में प्रधानमंत्री रोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत 9.64 करोड़ रुपये अनुदान वितरितः बिक्रम सिंह

    By Himachal VartaJuly 5, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के निदेशक मण्डल की 235वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वर्ष 2019-20 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत 327 लाभार्थियों को ग्रामोद्योग व सूक्ष्म इकाइयां स्थापित करने के लिए 9.64 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में वितरित किए गए है, जिससे लगभग 2600 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
    उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 के लिए 364 इकाइयों को स्थापित करने के लिए 10.93 करोड़ रुपये अनुदान राशि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि निदेशक मण्डल ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के मामले को प्रशासनिक विभाग के माध्यम से प्रदेश सरकार को अन्तिम स्वीकृति के लिए भेजने का अनुमोदन किया है।
    बिक्रम सिंह ने कहा कि खादी बोर्ड के बिक्री केन्द्र में न्यूनतम बिक्री गारंटी योजना (एमएसजी) के अन्तर्गत आवंटित काउंटरों में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लगाए गए लाॅकडाउन के कारण बाधित हुई बिक्री के फलस्वरूप इन काउंटरों द्वारा बोर्ड को 1 अपै्रल, 2020 से 31 जुलाई, 2020 तक अदा किए जाने वाले शुल्क को माफ करने का निर्णय लिया है।
    उन्होंने कहा कि बोर्ड के मण्डी, शिमला व कुल्लू स्थित भू-सम्पत्ति को विकसित करने के लिए मण्डल द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर प्रशासनिक विभाग को भेजने के दिए गए है, जिससे इन सम्पत्तियों का यथोचित उपयोग कर बोर्ड की आय में वृद्धि हो सकेगी।
    मंत्री ने कहा कि मण्डल में करूणामूलक आधार पर होने वाली नियुक्तियों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बोर्ड के प्रशासनिक व्यय हेतु उपलब्ध बजट में 25 प्रतिशत की कटौती को पुनः बहाल करने के भी निर्देश दिए।
    ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोतम गुलेरिया, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग राम सुभग सिंह, निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा, अवर सचिव (वित्त) तथा खादी बोर्ड क मुख्य कार्यकारी एस.डी. नेगी व बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य पिताम्बर लाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.