नाहन। आज दिनांक 05.07.2020 को पुलिस थाना नाहन की पुलिस टीम गश्त के दौरान मुकाम बोहलियों स्कूल के पास मौजूद थी, तो विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली की पाल ढ़ाबा में ढाबा मालिक अपने नौकरो के साथ मिलकर चूरा पोस्त ( भुक्की ) बेचने का अवैध धन्धा करता है। जिस सूचना पर पुलिस ने उक्त ढाबा की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान ढाबा में ढाबा मालिक मौजूद नहीं पाया और उसके दो नौकर ढाबा में हाजिर पाए। जिन्होने पुलिस को पूछताछ पर अपने नाम अनिल जुयाल पुत्र श्री गंगा राम जुयाल, निवासी मौहल्ला चण्ड़ीगढ़, बालावाला, देहरादून, उत्तराखण्ड़ तथा मुकेश शुक्ला पुत्र श्री हनुमन्त शुक्ला हाल निवासी काला आम्ब, तहसील नाहन जिला सिरमौर बतलाए। तलाशी पर ढाबा के अन्दर से पुलिस को 21.245 किलोग्राम चूरा पोस्त ( भुक्की ) वरामद करने में सफलता प्राप्त हुई हैं। जिस पर उक्त दोनों व्यक्तियों तथा ढाबा मालिक ऋषिपाल के विरूद्ध पुलिस थाना नाहन में एनटीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं और उक्त दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। मामले में आगामी अन्वेषण जारी हैं ।
Breakng
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
- लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
- डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
Tuesday, June 23
