Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»रेणुका में पैट्रोल डीजल के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    हिमाचल प्रदेश

    रेणुका में पैट्रोल डीजल के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    By Himachal VartaJuly 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    पेट्रोल-डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संगड़ाह में धरना प्रदर्शन

    नाहन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री रेणुका जी द्वारा मंडल अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान के नेतृत्व में पेट्रोल-डीज़ल, गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्यस्तरीय आह्वान पर संगड़ाह में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रेणुका कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा संगड़ाह बाजार में बढ़ती महंगाई व तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट कर नारेबाजी की गई ओर मिनी सचिवालय में एसडीएम संगड़ाह के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

    कोरोना काल मे सरकार को जहां लोगो को राहत देनी चाहिए इसके विपरीत केंद्र सरकार आम आदमी की जेब पर डाका डालकर पैसा लूट रही है। तपेन्द्र चौहान ने कहा कि पिछले लगातार एक महीने से तेल कीमतों में हर दिन इज़ाफ़ा हो रहा है ओर आजादी के 63 वर्षों में पहली बार डीज़ल के दाम पेट्रोल के बराबर व उससे ज्यादा हुए है जबकि पेट्रोल व डीज़ल कब दाम में 10-15 रूपये का फ़र्क रहता था लेकिन सरकार की नाकामी की चलते देश की जनता को महंगाई की मार भुगतनी पड़ रही है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार तेल कीमतों में बढ़ोतरी कर आम आदमी का खून चूस रही है। तेल कीमतों में लगातार वृद्धि होने से महंगाई भी लगातार बढ़ती जा रही है उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण जंहा लोगो के धंधे , व्यवसाय व नोकरियाँ चौपट हो गई वही आम लोगो पर तेल की कीमतें बढ़ने स्व महंगाई का बोझ भी बढ़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि एक तरफ तो जनता पर कोरोना महामारी की मार पड़ रही है दूसरी तरफ़ सरकार की मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया है ताकि सरकार सोई हुई नींद से जागे ओर आम आदमी को राहत प्रदान करें। लेकिन अगर सरकार तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित कम नहीं कर पाती गए है तो कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर सरकार के खिलाफ बड़ा जनांदोलन खड़ा करेगी।

    इस दौरान पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान, मंडल महासचिव मित्र सिंह तोमर, जिला सचिव दलीप चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य दलीप चौहान, जोन अध्यक्ष कुशल सिंह तोमर, स्वर्ण सिंह नेगी, अनिल शर्मा, हहरिंदर शर्मा, मोहन लाल, प्रदीप सूर्या, ओपी ठाकुर, विवेक चौहान, नेत्र शर्मा, सुखराम शर्मा,बाबूराम ठाकुर, अनिल ठाकुर, बाबूराम शर्मा, चिंटू कमल, दिनेश ठाकुर, सुनील शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, रामेश्वर शर्मा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.