Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»पिछले 20 सालों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब जनता परेशान
    स्वास्थ्य

    पिछले 20 सालों से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब जनता परेशान

    By Himachal VartaJuly 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    वर्षों से अल्ट्रा साउंड मशीन खराब, प्राईवेट केंद्रों में मोटी रकम करनी पड़ रही अदा

    नाहन। सिविल अस्पताल राजगढ़ में पिछले करीब 20 वर्षो से अल्ट्रा साउंड मशीन धूल फांक रही है न ही इसकी मुरम्मत करवाई गई और न ही रेडियोलॉजिस्ट का पद भरा गया है जिस कारण विशेषकर गरीब लोगों को प्राईवेट केंद्रों पर अल्ट्रा साउंड करवाने के लिए मोटी रकम अदा करनी पड़ रही है।

    जिला कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र ठाकुर ने सरकार पर आरोप लगाया है कि स्थानीय स्तर पर एक प्राईवेट अल्ट्रा साउंड केद्र को लाभ देने के लिए अस्पताल में जानबूझ कर बंद रखा गया है।

    इनका कहना है कि प्राईवेट अल्ट्रा साउंड केंद्र को सप्ताह में केवल एक दिन खुलता है जिसके लिए डॉक्टर स्पेशल सोलन से आते है और इस दिन अल्ट्रा साउंड करवाने के लिए रोगियों की भीड़ लगी होती है।

    राजेन्द्र ठाकुर का कहना है कि 20 वर्षों के अंतराल में यदि अस्पताल के किसी तकनीकी कर्मचारी को प्रशिक्षण दिया जाता तो लोगों को अल्ट्रा साउंड करवाने के लिए मोटी रकम अदा न करनी पड़ती।

    इनका कहना है अस्पताल में स्वीकृत 20 चिाकित्सकों  के पदों  में से केवल चार पद डॉक्टर के भरे गए है। हालांकि कुछ महीने पहले सरकार ने इस अस्पताल के लिए छः डॉक्टर के आदेश दिए गए थे जिसमें से केवल एक डॉक्टर ने ज्वायन किया है।

    इसी प्रकार गत वर्ष सरकार द्वारा राजगढ़ में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर का कार्यालय भी स्वीकृत किया गया परंतु आज तक नहीं खुल पाया है। फील्ड के सभी बहुददेशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता वर्षो से  बैठक व अन्य कार्य के लिए सरांह जाना पड़ता है।

    सिविल अस्पताल राजगढ़ के प्रभारी डॉ हितेन्द्र ने बताया कि रेडियोग्राफर का पद रिक्त होने के कारण यहां पर अल्ट्रा साउंड नहीं हो पा रहे हैं। अल्ट्रा साउंड मशीन अस्पताल मे पिछले काफी वर्षों से सील पड़ी है।

    यहां तक की पिछले दिनों अस्पताल में लगे मल्टी स्पेशयलिटी कैंप के लिए भी ददाहू अस्पताल से अल्ट्रा साउंड लाई गई थी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.