Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शीलाबाग विद्युत सब स्टेशन का कार्य धीमी गति से चलने से लोगों में रोष
    हिमाचल प्रदेश

    शीलाबाग विद्युत सब स्टेशन का कार्य धीमी गति से चलने से लोगों में रोष

    By Himachal VartaJuly 6, 2020
    Facebook WhatsApp
    विद्युत सब स्टेशन शीलाबाग का निर्माणाधीन दृश्य।
    विद्युत सब स्टेशन शीलाबाग का निर्माणाधीन दृश्य।

    नाहन। शीलाबाग में करीब साढ़े पांच करोड़ की लागत से निर्मित किए जा रहे 3.15 एमवीए के सब स्टेशन का निर्माण कार्य पिछले करीब चार वर्षो से कछुआ चाल से चल रहा है जिस कारण रासूमांदर और पझौता घाटी के दूरदराज क्षेत्रों में अभी तक लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है । बता दें कि सब स्टेशन के नाम पर शीलाबाग में एक भवन निर्माणाधीन है इसके अलावा इस स्थल कोई ट्रांस्फार्मर अथवा लाईन नहीं बिछाई गई है । जिस गति से इसका निर्माण चल रहा है उससे प्रतीत होता है कि इसके पूर्ण पर करीब दो वर्ष ओर लग सकते हैं ।
    प्रदेश के जाने माने साहित्सकार विद्यानंद सरैक, जाती राम कमल, सोमदत शर्मा, कुंदन, कर्म सिंह चौहान सहित इस क्षेत्र के अनेक लोगों ने सब स्टेशन के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर रोष जताया है और बोर्ड की कार्य शैली पर सवालिया प्रश्न उठाए गए है । इनका कहना है कि पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा पझौता व रासूमांदर की करीब 20 हजार आबादी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए नया विद्युत सब स्टेशन स्वीकृत किया गया था । जिसकी आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा वर्ष 2017 में रखी गई थी। विद्यानंद सरैक ने कहा कि वर्तमान में इस क्षेत्र में बिजली की लाईने इतनी नाजुक है कि हल्की बारिश अथवा हवा चलने से टूट जाती है और इस दूरदराज क्षेत्र में ब्लैक आउट हो जाता है । विशेषकर बरसात और सर्दी में लोगों को हर वर्ष बिजली न होने के कारण जूझना पड़ता है ।
    सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड राजगढ़ अंशुल ठाकुर ने बताया कि इस सब स्टेशन के लिए 18 किलोमीटर लाईने बिछा दी गई है और अब भवन व सब स्टेशन स्थापित करना बाकी है जिसका कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.