Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पुरुवाला में पानी को लेकर हुई मारपीट, दो भाई घायल
    हिमाचल प्रदेश

    पुरुवाला में पानी को लेकर हुई मारपीट, दो भाई घायल

    By Himachal VartaJuly 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। जिला सिरमौर की पावटा साहब तहसील के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पुरुवाला में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पानी भरने को लेकर बहस मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो भाइयों को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा में उपचार को पहुंचाया गया। शिकायत मिलने पर माजरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पांवटा तहसील के पुरुवाला निवासी चमन ने दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि वह अपने घर के पास नल से पानी लेने के लिए रात करीब 10.20 बजे पहुंचा था। रात को जैसे ही पानी भरने लगा तो बलविंद्र सिंह ने बहस करने के बाद ताबड़ तोड़ हमला कर दिया।

    हमले में सिर और टांग में गहरी चोटें लगी हैं। बचाव को चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भाई गुलशन भी दौड़कर मौके पर पहुंचा लेकिन आरोपी ने गुलशन पर भी हमला कर घायल कर दिया। हमले में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को देर रात पांवटा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।

    मारपीट करने वाले आरोपी ने सरेआम दोनों भाइयों को जान से मारने की भी धमकी दी है। सूचना मिलने पर माजरा थाने से सहायक उप निरीक्षक हरदेव सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। डीएसपी ने कहा कि शिकायत मिलने पर मारपीट के आरोपी बलविंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा-341,323 और 506 के तहत मामला पंजीकृत हुआ है। इस मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.