Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांग्रेस पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता लाभ उठाते हैं भाजपा सरकार का और गुणगान करते है कांग्रेस का-रावत
    हिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता लाभ उठाते हैं भाजपा सरकार का और गुणगान करते है कांग्रेस का-रावत

    By Himachal VartaJuly 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की कांग्रेस पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता खाते भाजपा सरकार का है और गुणगान कांग्रेस पार्टी का करते हैं। रावत ने बताया कि जितनी भी केंद्र व राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है उसका लाभ सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता उठाते हैं। लाभ उठाने के बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को गालियां देते हैं।

    रावत ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना चलाकर जिनके पास गैस का कनेक्शन नहीं था उनको मुफ्त में गैस कनेक्शन भी दिया गया। गैस भरवाने के लिए उनके खाते में पैसे भी डाले गए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाकर हर किसान के खाते में वार्षिक 6000 हजार रुपए भी सरकार उनके खाते में डाल रही है। इसी प्रकार महिलाओं के खाते में भी जन धन योजना के तहत प्रतिमाह पांच सौ रुपए सरकार डाल रही है। इतना ही नहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के हर एक परिवार को पाच लाख रुपए का हेल्थ इंश्योरेंस भी दिया गया है। रावत ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने भी केंद्र सरकार की तर्ज पर बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। जो लोग प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से वंचित रह गए थे उनके लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना चलाई। इसी प्रकार आयुष्मान भारत की तर्ज पर हिम केयर योजना चलाई है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए चलाई गई है जो बहुत ही कारगर सिद्ध हो रही है। इस योजना से प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार मिला है। रावत ने बताया कि अभी हाल में ही प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री एक बीघा योजना चलाई है यह भी बहुत ही कारगर सिद्ध हो रही है। इस प्रकार की और भी अनेकों अनेकों योजनाएं है जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। रावत ने बताया कि इन सभी योजनाओं का लाभ सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उठाया है।

    रावत ने कांग्रेसी नेताओं से सवाल करते हुए पूछा है कि कांग्रेस पार्टी ने कई वर्षों तक देश व प्रदेश में राज किया। लेकिन कांग्रेस सरकार इस प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं नहीं चला पाई। जिससे देश व प्रदेश की जनता का कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो चुका है और आज कांग्रेस पार्टी हाशिए पर चली गई है। कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ और सिर्फ देश को लूटने का काम किया। रावत ने बताया कि जब से इस देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है तब से ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.