नाहन। जिला सिरमौर में आगामी नगर पालिका व नगर पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए नगर पालिका पॉवटा साहिब, नगर पालिका नाहन तथा नगर पंचायत राजगढ के वार्डो की परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ.आर.के.परूथी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका (वार्डो के पुनर्गठन एवं आरक्षण) नियम 1994 के नियम 6 के अर्न्तगत वार्डो को अधिसूचित किया गाया है।
उन्होने बताया कि नगर पालिका नाहन में 13 वार्ड, नगर पालिका पॉवटा साहिब में 13 तथा नगर पंचायत राजगढ में 7 वार्ड अधिसूचित किए गये है। यदि किसी को अधिसूचित नगर पालिका वार्ड परिसीमन बारे कोई आक्षेप व सुझाव हो तो वह अधिसूचना के जारी होने की तिथि से 10 दिनों के भीतर उपायुक्त कार्यालय में अपना आक्षेप व सुझाव लिखित में प्रस्तुत कर सकते है।
Breakng
- सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
- पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
- जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
- पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
- त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
Thursday, October 1
