Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आजादी के 73 वर्षों बाद भी जदोल टपरोली के अनेक गांव सड़क सुविधा से वंचित
    हिमाचल प्रदेश

    आजादी के 73 वर्षों बाद भी जदोल टपरोली के अनेक गांव सड़क सुविधा से वंचित

    By Himachal VartaJuly 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन । आजादी के 73 वर्ष बाद भी पझौता घाटी की ग्राम पंचायत जदोल-टपरोली के अधिकांश गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम है । किसानों को अपनी नकदी फसलों को सड़क तक पहूंचाने में बहुत दिक्कत पेश आ रही है और यदि कोई गंभीर रूप से बिमार हो जाता है तो उस पीड़ित व्यक्ति को पीठ अथवा कपड़े का स्टेचर बनाकर 15 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहूंचाना पड़ता है । जदोल टपरोली पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव ग्लोग-शकैण, सरांहा-कुफ्फर, मानली-चलोगा, बेड़-जमोली एवं अन्य उपगांवों में अभी तक विकास की किरण नहीं पहुंच पाई हैं। इस दूरदराज क्षेत्र के लोग आजादी के पहले वाली कठोर स्थिति में ही गुजर बसर कर रहे हैं। इनका कहना है कि करीब 15 वर्ष पहले वन विभाग द्वारा सरवा से ठंडीघार तक तीन किलोमीटर लंबी जीप योग्य सड़क बनाई गई थी परंतु उसके उपरांत आजतक इस गांव से आगे एक इंच भी सड़क नहीं बन पाई । लोगों को बस पकड़ने के लिए 15 किलोमीटर कठिन चढ़ाई व उतराई पार करके जदोल अथवा सरवा गांव पहुंचना पड़ता है। पंचायत के बुद्धिजीवी रमेश कुमार, नंदलाल, सुनील कुमार तथा नारायण सिंह ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि उनके द्वारा पिछले 25 वर्षों से लगातार प्रदेश की कांग्रेस और भाजपा की सरकारों से फरियाद करते रहे परंतु किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली ।
    सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा कुछ वर्ष पहले एक सर्वे भी किया था और लोगों को सड़क पहुंचने की आशा भी बंध गई थी मगर वह सर्वे भी राजनीति की भेंट चढ़ गया है। यही नहीं सांसद सुरेश कश्यप ने भी स्वयं यहां आ कर सड़क पहुंचाने का पूरा वादा भी किया था मगर वह भी कोरा आश्वासन ही सिद्ध हुआ। स्थानीय विधायक रीना कश्यप ने बताया कि रिजर्व फोरेस्ट होने के कारण इस क्षेत्र में सड़क नहीं बन पाई थी । उनके द्वारा वन विभाग के अधिकारियों के साथ बात करके इस समस्या का समाधान कर दिया गया है । उन्होने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस संड़क का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा ताकि लोगों को सड़क सुविधा मिल सके ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.