नाहन। नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी एवं सदस्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम जिला सिरमौर प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सांगना में पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों पर लाखों रुपए की राशि खर्च होगी। प्रताप सिंह रावत ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगना सत्ताहन की चार दिवारी पर आठ लाख रुपए की राशि खर्च होगी। इसी प्रकार राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरिजन बस्ती भलटा के भवन निर्माण पर भी छह लाख रुपए की राशि खर्च होगी।
इसके अतिरिक्त राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सांगना के भवन की रिपेयर पर भी एक लाख पचास हजार रुपए खर्च होंगे। इसी तर्ज पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला आवाठा के भवन की रिपेयर पर भी एक लाख पचास हजार रुपए की राशि खर्च होगी। रावत ने बताया कि भाजपा नेता जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान का विशेष आभार प्रकट किया है।
जिनके अथक प्रयासों से विभिन्न विकास कार्यों के लिए 17 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। इसके साथ साथ उन्होंने रेणुका मंडल तथा जिला के तमाम भाजपा नेताओं का भी आभार प्रकट किया है। आभार प्रकट करने वालों में ग्राम पंचायत प्रधान एवं मंडल कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र ठाकुर, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री कुलदीप शर्मा, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष तीखु राम शर्मा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष गाता धार रोशन लाल शर्मा, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो आत्माराम शर्मा, पूर्व बीडीसी मेंबर बलिराम शर्मा आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार का विशेष आभार प्रकट किया है।