Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने बाली-चौकी में मिनी सचिवालय के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने बाली-चौकी में मिनी सचिवालय के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने को कहा

    By Himachal VartaJuly 9, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी जिला में सराज क्षेत्र के अंतर्गत बाली-चौकी के लोगों से बातचीत करते हुए अधिकारियों को विभिन्न निर्माणाधीन विकासात्मक परियोजनाओं का तय समय सीमा में निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य समाप्ति पर है, उन परियोजनाओं के पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए ताकि इनका शीघ्र लोकार्पण किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी परियोजनाओं के शीघ्र निर्माण के लिए समुचित धन उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि एफआरए और एफसीए से संबधित मामलों का जल्द निपटारा किया जाना चाहिए ताकि इनके कारण विकास प्रभावित न हो।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने क्षेत्र के स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थानों में समुचित स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की है। बाली-चैकी में मिनी सचिवालय के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित की जाए ताकि लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न कार्यालयों की सुविधा एक ही छत के नीचे मिल सके।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 संकट के कारण राज्य में विकासात्मक कार्य विपरीत रुप से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि महामारी के कारण बरबाद हुए समय की भरपाई की जा सके।
    उपायुक्त मण्डी ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया की क्षेत्र में चल रही विकासात्मक परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के समुचित प्रयास किए जाएंगे।
    भाजपा मण्डलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, महासचिव टिकम राम भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.