नाहन। हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने उपनिदेशक पद पर हुई पदोन्नति हेतु हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव का आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही सेकड़ो रिक्त पढ़े प्रधानाचार्यों के पद पर भी अब शीघ पदोन्नति हो जायेगी, प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर प्रमुखता से इन पदोन्नतियों की मांग रखी थी। प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने उप निदेशक उच्च शिक्षा पर पदोन्नत हुए बसत कुमार नेगी का हार्दिक स्वागत किया हें। उन्होंने आशा की है कि इनके अनुभवी एवं सौहार्दपूर्ण नेत्रत्व मे जिला सिरमौर शिक्षा के क्षेत्र ने नए आयाम छुएंगा। प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्डीर, महासचिव आई डी राही, राज्य उपाध्यक्ष नरेन्द्र नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एम आर वर्मा , राज्य सलाहकार सतीश शर्मा ,पुर्व अध्यक्ष रमेश नेगी, संजय शर्मा , सूरजित सिंह, लाल सिंह ठाकुर आदि संघ के पदाधिकारियों ने इन पदोन्नति हेतु विद्यालय प्रवक्ता संघ राज्य अध्यक्ष केसर ठाकुर ,महासचिव संजीव ठाकुर तथा अन्य राज्य कार्यकारिणी के संघर्ष की सराहना की।
संघ ने कहा की इन पदोन्नतियों से विद्यालय एवं शिक्षा निदेशालय के बीच सूचना के आदान-प्रदान एवं सरकार के द्वारा चलाये जा रहे शेक्षणिक कार्यो को गति मिलेगी।