Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 44 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं का किया शिलान्यास
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 44 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं का किया शिलान्यास

    By Himachal VartaJuly 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 44 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास एवं शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने 17.49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय धामी (16 मील), 1.11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुरी क्योंथल के अतिरिक्त भवन, 2.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ओखरू और 1.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ओगली समर्पित किए।

    जयराम ठाकुर ने नाबार्ड के तहत निर्मित होने वाले 4.17 करोड़ रुपये की घरोघ-नालटा सम्पर्क मार्ग, 5.41 करोड़ रुपये से बनने वाले बाग-क्यालू सम्पर्क मार्ग और 1.90 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले शालटु (नैहरा) दरगोट राजकीय प्राथमिक पाठशाला की भी आधारशिला रखीं। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बाग-कांगरी (घराटनाला) सम्पर्क मार्ग और 4.10 करोड़ रुपये के व्यय से निर्मित होने वाले बसन्तपुर-नालटु सम्पर्क मार्ग के स्तरोन्यन और मैटलिंग की भी आधारशिला रखीं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 41 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं को कार्यान्वित किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए सुन्नी में उप-मण्डलाधिकारी कार्यालय और खण्ड चिकित्सा कार्यालय औऱ धामी में 6.66 करोड़ रुपये के व्यय से मिनी सचिवालय भवन का निर्माण किया गया है। दाड़गी में 5.45 करोड़ रुपये और सुन्नी में 5.14 करोड़ रुपये की लागत से आईआईटी भवनों का निर्माण किया गया है। क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए सैंज खड्ड से 15.64 करोड़ रुपये की घरोग-घण्डल पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। 8.79 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी और 8.53 करोड़ रुपये के व्यय से सुन्नी में बस अड्डा का कार्य पूरा कर दिया गया हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में किए गए शिलान्यास और उद्घाटन उन लोगों को करारा जवाब है। जो क्षेत्र में विकास को लेकर भेदभाव का आरोप लगाते थे। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं निर्धारित समय पर पूरी की जाएंगी। शाली माता मन्दिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। वह क्षेत्र के लोगों से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत करने के इच्छुक थे, परन्तु कोरोना महामारी के कारण वह उनके बीच नहीं पहुंच सके और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करने पर विवश होना पड़ा। यद्यपि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1100 से अधिक हो गई है, परन्तु इनमें से अधिक मामले उन लोगों के हैं, जो बाहरी राज्यों से वापिस लोटें हैं।

    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य में कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी नीति पर कार्य किया है। जिसके कारण राज्य में देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने धामी कॉलेज भवन के निर्माण को पूरा करने के लिए 8 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। क्षेत्र में इस शैक्षणिक अधोसंरचना के कारण विद्यार्थियों को उनके घरों के समीप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता पहले से तैयार अधोसंरचना को सुदृढ़ करने पर है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.