Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सीएसआईआर-आईएचबीटी का 38वां स्थापना सप्ताह आयोजित
    हिमाचल प्रदेश

    सीएसआईआर-आईएचबीटी का 38वां स्थापना सप्ताह आयोजित

    By Himachal VartaJuly 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    किसानों की आर्थिकी मजबूत बनाने में सीएसआईआर-आईएचबीटी की भूमिका अहमः राज्यपाल

    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर का हिमालय क्षेत्र में मौजूद औषधीय पौधों व जड़ी-बूटियों पर शोध व विकसित तकनीकों व उत्पादों से हिमाचल प्रदेश को बहुत लाभ हुआ है। संस्थान  कोविड-19 की लड़ाई में भी अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है।
    राज्यपाल आज सीएसआईआर-आईएचबीटी के 38वें स्थापना सप्ताह के अवसर पर राजभवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बतौर मुख्य अतिथि पालमपुर स्थित संस्थान के वैज्ञानिकों को संबोधित कर रहे थे।
    एससीआई मेगो इंटरनेशनल की रैंकिंग में सीएसआईआर के 38 संस्थानों में इस संस्थान को 9वां स्थान प्राप्त होने तथा हिमाचल प्रदेश के शोध संस्थानों में प्रथम स्थान पर होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह संस्थान अपनी तकनीकों को एमएसएमई के माध्यम से प्रदेश व देश मेें उद्यमिता को बढ़ावा दे रहा है।  उन्होंने कहा कि संस्थान ने कोविड-19 के लिए न केवल परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की व प्रतिदिन 500 से ज्यादा कोविड टेस्ट कर रहा है, बल्कि राज्य के टांडा, चंबा और हमीरपुर में मेडिकल काॅलेज के कर्मचारियों को कोविड-19 के परीक्षण के लिए आवश्यक उपकरण, उपभोग्य सामग्रियों और प्रशिक्षण के माध्यम से सहयोग भी कर रहा है। उन्होंने खुशी जताई कि संस्थान ने अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर, हर्बल साबुन की तकनीक विकसित की और स्थानीय उद्यमियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर इसका उत्पादन भी किया। प्रवासी श्रमिकों और कोरोना योद्धाओं के लिए डिब्बाबंद भोजन का तैयार किया तथा जरूरतमंदों को भोजन की आपूर्ति के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करने पर उन्होंने संस्थान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर अनुसंधान कार्य मेें प्रदेश सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी।
    श्री दत्तात्रेय ने कहा कि सगंध पौधों के क्षेत्र में ‘अरोमा मिशन’ के अन्तर्गत संस्थान ने हिमाचल प्रदेश को सगंध तेल के उत्पादन में एक अग्रणी राज्य बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जंगली गेंदे से प्रति वर्ष सगंध तेल उत्पादन लगभग 6.5 टन हो रहा है जिससे 5.19 करोड़ रुपये आय अर्जित हुई और 861 किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि संस्थान ने देश में पहली बार हींग की फसल को उगाने की शुरूआत की। यह फसल एक गेम चेंजर साबित होगी। उन्होंने कहा कि लाहौल में लिलियम की खेती को शुरू किया गया, जिससे किसानों को पारंपरिक नगदी फसलों की अपेक्षा 3-5 गुना अधिक आय हो रही है।
    उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा हाइड्रोेपोनिक और ऐयरोपोनिक तकनीक के माध्यम से खेती को बढ़ावा देने से कृषि क्षेत्र को बल मिलेगा। उन्होंने बांस की लकड़ी के उपयोग के अभिनव उपाय विकसित करने पर भी खुशी जताई। इसके अतिरिक्त, विटामिन डी-समृद्ध शिटाके मशरूम, शहद उत्पादन को लोकप्रिय बनाने के लिए विकसित फ्लो-हाइव तथा सब्जियों को अधिक समय तक तरोताजा रखने तथा पोषकता बनाए रखने की तकनीक विकसित करने पर बधाई दी।
    इस अवसर पर, राज्यपाल ने संस्थान के चार प्रकाशन भी जारी किए।
    इससे पूर्व, सीएसआईआर-आईएचबीटी के निदेशक डाॅ संजय कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा संस्थान की गतिविधियों से उन्हें अवगत करवाया।
    सीएसआईआर-आईआईआईएम जम्मू के पूर्व निदेशक प्रो. एस.एस. हांडा ने मुख्य वक्ता के तौर पर ‘फाइटोफार्मास्युटिकल ड्रग डवेलपमेंट-न्यू रेगुलेशनस’ पर अपने विचार व्यक्त किए।
    आईएचबीटी की शोध परिषद् के अध्यक्ष डाॅ. अनिल खुश, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक सरयाल, अन्य वैज्ञानिक भी इस वीडियो कांफ्रेंसिंग का हिस्सा बनें। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.