Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नियमों का उल्लंघन करने पर दुकानदारों के विभाग ने चालान काटे!
    हिमाचल प्रदेश

    नियमों का उल्लंघन करने पर दुकानदारों के विभाग ने चालान काटे!

    By Himachal VartaJuly 14, 2020
    Facebook WhatsApp

    खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने पर एक दर्जन दुकानदारों के काटे चालान

    नाहन। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ददाहू बाजार में छापे डालकर कर करीब 55 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों को ताक पर रखने वाले करीब दर्जन भर दुकानदारों के चालान काटे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. प्रियंका कश्यप ने ददाहू बाजार में कार्यवाही करते हुए हलवाई, ढाबे, फल व सब्जी विक्रेताओं सहित किराना और अन्य दुकानों का निरीक्षण करके विभाग से संबंधी लाइसेंस की जांच की लेकिन मौके पर लाइसेंस न पाए जाने पर करीब दर्जन भर दुकानदारों के चालान भी किए।

    प्रियंका कश्यप ने बताया कि खाद्य वस्तुएं लोगों की सेहत और स्वास्थ्य से जुड़ी होती हैं जिनको बनाते, परोसते व बेचते समय विशेष सावधानियां को बरता जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने फल, सब्जी विक्रेताओं, हलवाइयों व होटल-ढाबा संचालकों को मास्क लगाने व दस्तानें पहनने की हिदायतें दीं।

    विभाग की इस कार्यवाही से स्थानीय दुकानदारों में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। डॉ. प्रियंका कश्यप ने बारी-बारी से सभी दुकानों की जांच करके दुकानदारों को नियमों के तहत अपना व्यवसाय चलाने के आदेश दिए। टीम में प्रदीप कुमार व सुरेंद्र सिंह सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.