Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विभागीय परीक्षा की अधिसूचना जारी
    हिमाचल प्रदेश

    विभागीय परीक्षा की अधिसूचना जारी

    By Himachal VartaJuly 14, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के पात्र अधिकारियों/कर्मचारियों की विभागीय परीक्षा 21 सितम्बर से 29 सितम्बर, 2020 (रविवार 27 सितम्बर को छोड़कर) आयोजित करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    उन्होंने कहा कि केवल पेपर नम्बर-एक वित्तीय प्रशासन मेें उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बोर्ड राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला, राजकीय (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मण्डी और राजकीय महाविद्यालय संजौली शिमला में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अन्य सभी विषयों की परीक्षा राजकीय महाविद्यालय संजौली शिमला में आयोजित की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे अपने दो सत्यापित पासपोर्ट आकार की नवीनतम छायाचित्र के साथ अपने आवेदन पत्र सम्बन्धित विभागाध्यक्ष/सक्षम प्राधिकारी के माध्यम से 10 सितम्बर, 2020 तक सचिव, हि.प्र. विभागीय परीक्षा बोर्ड, फेयरलांज शिमला में प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि अग्रिम आवेदन पत्र और उचित माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र में लगाई गई फोटो एक समान हो। यदि किसी अभ्यर्थी का प्रपत्र अधूरा पाया जाता है तो उसे रद्द कर दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अग्रिम आवेदन सीधे सचिव हि.प्र. विभागीय परीक्षा बोर्ड को 10 अगस्त, 2020 तक भेज सकते हैं। ऐसे मामलों में परीक्षा शुरू होने की तारीख से 10 दिन पहले यानी 10 सितम्बर, 2020 तक उचित माध्यम से उनके आवेदन की प्राप्ति के बाद ही रोल नम्बर जारी किए जाएंगे। आवेदन पत्र हिपा की वेबसाइट www.hipashimla.nic.in  से डाउनलोड किया जा सकता है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.