नाहन। जहाँ एक ओर कोरोना काल में 108 कर्मचारियों को बर्ख़ास्तगी के आर्डर दिए जा रहे हैं, वही जिला सिरमौर की शिलाई से पांवटा साहिब के लिए रैफर महिला के लिए 108 कर्मी देवदूत बनकर आए। गाँव अईराना (बालीकोटी) तहसील शिलाई की 30 वर्षीय कल्पना चौहान पत्नी भगत नेगी, की पत्नी को रात के करीब दो बजे रैफर किया गया। लेकिन पता चला कि एम्बुलेंस पांवटा साहिब मरीज लेकर गई है। 108 कर्मियों के मुताबिक सतौन पहुंचने पर काल आई हैं कि शिलाई से गर्भवती महिला को रैफर किया जा रहा है। बोराड के आसपास महिला को 108 में शिफ्ट किया गया।
महिला की तबीयत ज्यादा होते देख 108 कर्मियों पायलट दीप राम ओर ईमटी उदय चौहान ने डिलीवरी कफोटा के आसपास करवाने का निर्णय ले लिया। तड़के 4:10 बजे महिला ने पहले बच्चे को जन्म दिया, जबकि 4:36 बजे दूसरे बच्चे को जन्म दिया। परिवार ने दोनों कर्मचारियों का धन्यवाद किया। महिला के पास पहले भी एक बेटा ओर एक बेटी है। जिला 108 प्रभारी मनोज कोठारी ने भी दोनों कर्मचारियों की हौंसला अफजाई की।
Breakng
- पवित्र श्री रेणुका जी झील में डूबने से अज्ञात व्यक्ति की मौत।
- भाजपा अध्यक्ष के साथ शिक्षक को तस्वीर लेना पड़ा महंगा हुआ निलंबित
- राजगढ़ जंगल में लटका मिला व्यक्ति का शवराजगढ़ जंगल में लटका मिला व्यक्ति का शव
- नहाते हुए टोंस नदी में डूबा पांवटा का18 वर्षीय युवक
- कांग्रेस के चुनावी पोस्टर में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को नहीं मिली जगह
- बुजुर्ग का एटीएम बदलकर निकाले 74000 , आरोपी जीरकपुर से गिरफ्तार
Sunday, May 19