Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कालाअम्ब में खोली जाएगी पाली क्लीनिक
    हिमाचल प्रदेश

    कालाअम्ब में खोली जाएगी पाली क्लीनिक

    By Himachal VartaJuly 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    कालाअंब वासियों के लिए उनके अपने ही शहर में दी जाएगी बेहतरीन व एडवांस सुविधा

    नाहन। जिला की औद्योगिक नगरी कालाअंब में श्री साई मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल एंव ट्रामा सेंटर नाहन द्वारा जल्द ही एक पॉली क्लीनिक खोले जाने की तैयारी जोरो पर चल रही है। जिला सिरमौर के हर तबके को बेहतरीन सेवा देने के सपने को लेकर डॉ. दिनेश बेदी पूरी तरह प्रयासरत है। जिसमें जिला मुख्यालय नाहन में पिछले दो वर्ष से श्री साई अस्पताल ने लोगों को ऐसी सुविधाएं मुहैया करवाई है जिनके लिए लोगों को बाहरी राज्यों में भटकना पड़ रहा था।

    जिला में पहली बार लोगों को एक ही अस्पताल में सभी प्रकार के रोगों के विशेषज्ञों की सुविधा मुहैया करवाई गई है। इसी कड़ी में जिला की औद्योगिक नगरी माने जाने वाले कालाअंब में अब श्री साई अस्पताल द्वारा एक श्री साई पॉली क्लीनिक खोला जा रहा है। जिसमें कालाअंब वासियों को अब छोटे-छोटे या गंभीर समस्याओं के लिए परेशान नही होना पड़ेगा।

    इस क्लीनिक में जनरल फिजिशियन, दंत रोग चिकित्सक, आंखो की जांच व ऑपरेशन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित नाक कान व गला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी समय समय पर दी जाएगी। इसके अलावा लोगों के लिए लैब की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। जिसमें लोग किसी भी प्रकार के टैस्ट करवा सकेगें। जानकारी देते हुए अस्पताल निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया कि श्री साई अस्पताल नाहन में लगातार बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही है, परंतु कुछ ऐसे क्षेत्र है जहां से लोगों को नाहन पहुचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    कालाअंब ऐसा क्षेत्र है जहां से लोग पहाड़ी क्षेत्र की तरफ जाने से सहज महसुस नही कर पाते जिनको मजबूरन कालआंब के आस पास पडऩे वाले समतल क्षेत्रों में महंगे खर्च पर इलाज करवाना पड़ रहा था। ऐसे में लोगों के लिए श्री साई अस्पताल नाहन का प्रयास है कि उन्हे अपने क्षेत्र में ही बेहतरीन स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।

    लॉकल फॉर वॉकल की तर्ज पर सभी स्थानीय लोगों को अपने ही शहर में सभी सुविधाएं प्राप्त होगी। बता दे कालाअंब में सैकड़ो उद्योग सक्रिय है जिनको देर रात आपातकालीन परिस्थिति में चंडीगढ़ या अंबाला जैसे शहरों में दौडऩा पड़ता है। अब इस पॉली क्लीनिक के माध्यम से ऐसे उद्योगों को भी सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस माह में कालाअंब में पॉली क्लीनिक खोले जाने को लेकर कार्य जोरों पर है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.