Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होगा ‘एम्बाइब’ः शिक्षा मंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होगा ‘एम्बाइब’ः शिक्षा मंत्री

    By Himachal VartaJuly 15, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां वेबिनार के माध्यम से आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस एण्ड एडू-टेक प्लेटफार्म ‘एम्बाइब’ के प्रतिनिधियों तथा विद्यार्थियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि एम्बाइब द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास से देश तथा प्रदेश के विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल होगा तथा शिक्षा का स्तर बढ़ेगा।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ मेधा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत प्रदेश तथा प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों में विभिन्न चयनित कोचिंग संस्थानों में 182 चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग प्रदान करवाई गई है, जिस पर लगभग 1.49 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। कोविड-19 के दृष्टिगत इन विद्यार्थियों की तैयारी में निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से ‘एम्बाइब’ सहायक सिद्ध हुआ है। इसके अतिरिक्त 10$2 विज्ञान संकाय के 1160 तथा स्नातक स्तर के 1205 विद्यार्थी इस ऑनलाइन सुविधा का निःशुल्क लाभ उठा रहे हैं।

    सुरेश भारद्वाज ने कहा कि एम्बाइब की ^onlinetyari* वेबसाइट एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफार्म है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को जेईई, आईएएस, एसएससी, रेलवे, रक्षा सेवाओं, नेट, सेट आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी करवाई जा रही है। इस प्लेटफार्म का लाभ 10 हजार विद्यार्थी कोविड-19 की अवधि में निःशुल्क उठा सकते हैं।

    उच्च शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निगरानी एवं नई पहल इकाई के तत्वाधान में परियोजना की देख-रेख कर रहे राज्य परियोजना निदेशक शक्ति भूषण ने इस प्रयास की सराहना करते हुए ऑनलाइन शिक्षा पर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।

    एम्बाइब के निदेशक देवेन्द्र गौड़ ने शिक्षा मंत्री का अभिवादन किया तथा वेबिनार के माध्यम से सबको प्रेरित करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों को अधिक जानकारी के लिए   www.educationhp.embibe.com पर पंजीकरण करने को कहा।

    इस अवसर पर उच्च शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष डाॅ. सुनील गुप्ता, सचिव शिक्षा राजीव शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. अमरजीत शर्मा, सर्व शिक्षा अभियान तथा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली, एम्बाइब के प्रतिनिधि तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.