Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»12वीं की तर्ज पर 10वीं की परीक्षा में भी नाहन होली हार्ट के छात्रों ने किया गौरवान्वित
    हिमाचल प्रदेश

    12वीं की तर्ज पर 10वीं की परीक्षा में भी नाहन होली हार्ट के छात्रों ने किया गौरवान्वित

    By Himachal VartaJuly 16, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन : सीबीएसई में 12वीं की परीक्षा की तर्ज पर होली हार्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के छात्रों ने दसवीं के नतीजे में भी गजब प्रदर्शन किया है। विद्यालय का नतीजा शत-प्रतिशत तो रहा ही है, साथ ही होनहार बेटी नूपुर ने 93.4% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इसके अलावा पलक ठाकुर ने 88 फीसदी के साथ दूसरा स्थान अर्जित किया है। वहीं जसलीन कौर सूरी 86.6% अंक लेकर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही है।
    बता दें कि स्कूल द्वारा छात्रों के अकादमिक फील्ड के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाता है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्रों को 11वीं में संकाय चुनने में भी मदद की जाएगी, ताकि वो अपनी रूचि के मुताबिक ही संकाय का चुनाव कर सकें। इसमें कोई दो राय नहीं है कि दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल संकाय को चुनने का रहता है।
    उल्लेखनीय है कि स्कूल की प्रधानाचार्या सतिन्द्र गिल को शिक्षा के क्षेत्र का लंबा तुजुर्बा है। प्रधानाचार्या ने शानदार परीक्षा परिणाम पर छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी बधाई दी है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की है। स्कूल के मेधावी छात्रों ने कहा कि शिक्षकों व माता-पिता के आशीष के बगैर जीवन में सफलता नहीं पाई जा सकती।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    • जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन
    • पात्र वरिष्ठ नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित
    • त्योहारी सीजन में चीनी की जमाखोरी पर शिकंजा, दुकानदार 2000 क्विंटल तक ही रख सकेंगे स्टॉक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.