यातायात पुलिस ने शहर में मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा
नाहन। यातायात पुलिस ने शहर में मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर में बेतरतीब खड़े वाहनों पर पुलिस की कार्यवाही जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने जीएसटी भवन के समीप से दो वाहनों को क्रेन से उठाया। जबकि 34 वाहनों के चालान काटे।
बता दें कि पुलिस ने क्रेन से उठाए दोनों वाहनों के पहले मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे थे। इसके बाद भी वाहन चालकों ने अपने वाहन हटाने उचित नहीं समझे। इसके चलते दोबारा पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन के माध्यम से उठा लिया। यातायात प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने बताया कि दो वाहनों को क्रेन से उठाया गया है। जबकि 34 के चालान काटे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।