Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    • डॉ. पाठक ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का किया आग्रह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित 55 लाख गायत्री मंत्र जाप की पूर्णाहुति में भाग लिया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित 55 लाख गायत्री मंत्र जाप की पूर्णाहुति में भाग लिया

    By Himachal VartaJuly 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विश्व शांति और प्रदेश की समृद्धि के लिए राज्य भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित 55 लाख गायत्री मंत्र जाप की पूर्णाहुति में भाग लिया।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राज्य भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इस कार्यक्रम के बेहतर आयोजन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ऋषि-मुनियांे की भूमि है तथा संपूर्ण विश्व ने भारतीय प्रथाओं और संस्कारों के वैज्ञानिक आधार को माना है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने विश्व को चकित किया है तथा भारत भी इसका अपवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण महामारी को काफी हद तक रोकने में कामयाबी मिली है, परंतु अभी भी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि विश्व के 15 सबसे विकसित देश जिनकी जनसंख्या लगभग 142 करोड़ है, उन देशों में कोरोना के कारण 5.76 लाख मृत्यु दर्ज की गई है, बल्कि भारत की जनसंख्या 135 करोड़ होने के बावजूद भी यहां 24 हजार से अधिक मृत्यु दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समय रहते लिए गए लाॅकडाउन के निर्णय के कारण ही यह संभव हो पाया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस ने न केवल विश्व अर्थव्यवस्था को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया है, बल्कि नीति निर्धारकों को अलग ढंग से सोचने पर भी विवश किया है। उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौरान ग्रामीण आर्थिकी ने हमारी अर्थव्यवस्था को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व और देशभर से लोग अपने गांवों को वापिस आए हैं।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि इस चुनौतिपूर्ण समय में राज्य भाजपा महिला मोर्चा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा ने न केवल 50 लाख मास्क बनाएं, बल्कि उनका वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त महिला मोर्चा ने लोगों को फेस मास्क और शारीरिक दूरी के लिए जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘एक वृक्ष की पांच सखियां’ कार्यक्रम का आगाज पौधा लगाकर किया।
    गायत्री परिवार के मुखिया वीके भटनागर ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
    भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रधान रश्मिधर सूद ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा तथा मोर्चे की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अनुष्ठान के लिए 24 हवन कुंड बनाए गए हैं।
    शिक्षा मन्त्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मन्त्री सरवीन चैधरी, संगठन सचिव पवन राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार और राज्य भाजपा के महासचिव त्रिलोक जम्वाल, महिला मोर्चा की महासचिव वन्दना गुलेरिया और शीतल व्यास शर्मा और मोर्चा के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    • लगभग 20 करोड़ रुपये से तैयार पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 24 जून को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.