Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»पंजाब सरकार ने सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत किसानों के लिए आवेदन देने की आखिऱी तारीख़ 5 अगस्त तक बढ़ाई
    चण्डीगढ़

    पंजाब सरकार ने सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत किसानों के लिए आवेदन देने की आखिऱी तारीख़ 5 अगस्त तक बढ़ाई

    By Himachal VartaJuly 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    साल 2020-21 के दौरान 9.5 लाख किसान परिवारों को योजना के अधीन लाने का फैसला

    चंडीगढ़। राज्य के 9.50 लाख किसानों और उनके परिवारों को साल 2020-21 के लिए ‘आयूषमान भारत सरबत सेहत बीमा योजना’ के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमे का लाभ देने के लिए आवेदन देने का समय बढ़ाकर 5 अगस्त, 2020 तक कर दिया गया है, जिससे कोई भी किसान इस योजना का लाभ लेने से रह न जाए।

    यह जानकारी देते हुए कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि ‘जे’ फॉर्म और ‘गन्ना तोल पर्ची’ वाले सभी योग्य किसानों से ज़रुरी दस्तावेज़ों समेत घोषणा पत्र सम्बन्धी मार्केट कमेटी के कार्यालय या आढ़तिये के पास 24 जुलाई तक जमा करवाने की तारीख निश्चित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 5 अगस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंडी बोर्ड द्वारा किसानों के बीमे का समूचा प्रीमियम अदा किया जाएगा, जिनको साल भर के लिए पाँच लाख रुपए का नगदी रहित इलाज मुहैया होगा।

    प्रवक्ता ने बताया कि साल 2020-21 के दौरान 8.70 लाख ‘जे’ फॉर्म होल्डर किसानों और 80,000 गन्ना उत्पादकों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। मंडी बोर्ड की तरफ से एक जनवरी, 2020 को और उसके बाद 8.70 लाख किसानों को उनकी कृषि उपज बेचने के लिए ‘जे’ फॉर्म होल्डरों के तौर पर रजिस्टर्ड किया गया है और इसी तरह एक नवंबर, 2019 से 31 मार्च, 2020 के पिड़ायी सीजन के दौरान गन्ने की फ़सल बेचने वाले 80,000 गन्ना उत्पादक हैं, जो इस योजना के लिए योग्य माने जाएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि सभी 9.50 लाख किसान और उनके परिवार 20 अगस्त, 2020 जिस दिन यह स्कीम लागू होनी है, का लाभ लेने के हकदार बन जाएंगे।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस स्वास्थ्य बीमा स्कीम के अंतर्गत लाभपात्री दिल के ऑपरेशन, कैंसर के इलाज, जोड़ बदलाने और दुर्घटना आदि के मामलों जैसे बड़े ऑपरेशनों के इलाज समेत 1396 बीमारियों के लिए 546 सूचीबद्ध अस्पतालों और 208 सरकारी अस्पतालों में पाँच लाख रुपए तक का इलाज करवा सकते हैं।

    प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुककिसानों द्वारा स्वै-घोषणा पत्र वाला फॉर्म सम्बन्धित मार्केट कमेटी कार्यालय या आढ़तिया फर्म से प्राप्त किया जा सकता है या फिर पंजाब मंडी बोर्ड की वैबसाईट www.mandiboard.nic.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि कोई भी अन्य जानकारी हासिल करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1551 पर संपर्क किया जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.