Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    • पांवटा साहिब में दूध उत्पादकों की अहम बैठक, नकली दूध के खिलाफ एकजुट हुए किसान नेता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 2
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»नाहन / चंडीगढ़ में हुआ डेढ़ माह की कोरोना संक्रमित बच्ची का अंतिम संस्कार
    स्वास्थ्य

    नाहन / चंडीगढ़ में हुआ डेढ़ माह की कोरोना संक्रमित बच्ची का अंतिम संस्कार

    By Himachal VartaAugust 13, 2020
    Facebook WhatsApp
    मौलवी ने पीपी किट पहनकर बड़ी दूर से परिजनों के साथ पढ़ी कब्रिस्तान में दुआ

    नाहन। बीते मंगलवार को चंडीगढ़ के 32 सेक्टर स्थित अस्पताल में सिरमौर के नाहन से संबंध रखने वाली डेढ़ माह की बच्ची की कोरोना से मौत हो गई थी। डुकी कोटला गांव से संबंध रखने वाले गुर्जर परिवार की इस डेढ़ माह की बच्ची का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के 25 सेक्टर में बुधवार की देर शाम किया गया। बच्ची के ताऊ भूरा अली ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के माता-पिता कोरोना संपर्क के चलते चंडीगढ़ बच्ची को दफनाने नहीं जा सके। लिहाजा मैं तथा मेरे ताऊ के दो लड़के अली शेर व इब्राहिम कल ही चंडीगढ़ चले गए थे।

    उन्होंने बताया कि प्रशासन के द्वारा उन्हें बच्ची के अंतिम संस्कार के लिए मौलवी भी उपलब्ध करवाया गया था। मृतक बच्ची के नजदीक जाने की किसी को इजाजत नहीं थी। भूरा अली ने बताया की बच्ची को मेडिकल कॉलेज के द्वारा दफनाया गया जबकि मौलवी के द्वारा दफनाए जाने के दौरान नमाज अदा की गई। बरहाल डेढ़ माह की दूध मुही बच्ची की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसमें सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि जब महिला की डिलीवरी घर पर ही नॉर्मल हुई तो बच्ची को कोरोना का संक्रमण कहां से लगा।

    यही नहीं जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार यह परिवार किसी के भी यहां आता जाता नहीं था। जब से लॉकडाउन लगा है केवल महिला का पति गांव में दिहाड़ी करने जाता था। यह लोग पहले घुमंतू गुर्जर थे, बाद में सरकार के द्वारा इन्हें स्थाई निवास दिया गया। जिस माता-पिता ने अपनी डेढ़ माह की बच्ची को कोरोना से खो दिया है उनके पास पहले से 3 बच्चे भी हैं। मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की कुछ दिनों पहले तबीयत बिगड़ रही थी जिसे वह स्थानीय गांव के डॉक्टर के पास चेकअप कराने लेकर गई।

    जहां डॉक्टर ने उसे गैस्ट्रिक की दिक्कत बताई। उपचार के बाद बच्ची की तबीयत जब नहीं सुधरी तो उसे नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। बीते मंगलवार को बच्चे की मौत चंडीगढ़ 32 सेक्टर में ही हो गई थी। जिसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद बच्ची के शव को परिजनों के सुपुर्द ना कर वही रख लिया गया था। जिसका बुधवार की देर शाम मौलवी व परिवार के तीन सदस्यों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। इस परिवार के सम्पर्क में जो भी आए हैं अब उनकी पहचान करने के बाद कोरोना का टैस्ट किया जाएगा!

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सत्य, अहिंसा और राष्ट्रप्रेम के संदेश से गूंजा अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन
    • जेएनवी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर
    • भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए चंबा मैदान में समय सारणी निर्धारित
    • पांवटा के निखिल गुप्ता की लाश आज हरियाणा के हथनी कुंड से बरामद हुई हैं
    • सर्दियों में हिमाचल: बर्फ, ठंड और बदलते मौसम के बीच बढ़ते आपदा जोखिमों से निपटने की तैयारी जरूरी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.