Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कोरोना काल में नाहन डिपो को हुआ साढे आठ करोड़ रुपए का नुकसान
    हिमाचल प्रदेश

    कोरोना काल में नाहन डिपो को हुआ साढे आठ करोड़ रुपए का नुकसान

    By Himachal VartaOctober 19, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। लॉकडाउन के कारण परिवहन सेवा बंद होने के कारण अकेले एचआरटीसी नाहन डिपो को 159 रूटों से प्रतिदिन चार लाख के हिसाब से करीब साढे आठ करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। पिछले 7 महीनों में कोरोना महामारी के चलते जहां देश को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है वहीं एचआरटीसी के नाहन डिपो को भी करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है।

    एचआरटीसी के नाहन डिपो के पास कुल 159 छोटे बड़े रूट हैं। इन रूटों से डिपो को रोजाना करीब चार लाख की आमदनी होती थी परंतु लॉक डाउन के कारण सभी रूट बंद होने के कारण एचआरटीसी के नाहन डिपो को करीब साढे आठ करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

    एचआरटीसी को ज्यादा नुकसान इंटर स्टेट रूट बंद होने के कारण हुआ है। एचआरटीसी नाहन डिपो के पास कुल 26 इंटरस्टेट रूट है। एचआरटीसी नाहन के अड्डा प्रभारी सुखराम ठाकुर ने बताया कि डिपो के कुल 159 रूटों में से करीब 120 रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हो चुकी है जबकि 39 रूट अभी भी बंद पड़े हैं।

    उन्होंने बताया कि नाहन डिपो के पास 26 इंटर स्टेट लॉन्ग रूट है जिनमें से सरकार के आदेशों के मुताबिक केवल 6 रूटों पर ही एचआरटीसी की बसें चल पाई है जबकि बाकी के 20 रूट अभी भी बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की नाइट सर्विस चलाने को लेकर सरकार मंथन कर रही है मगर अभी तक किसी प्रकार के सरकार द्वारा इस बारे में आदेश नहीं हुए हैं1 उन्होंने बताया कि नाहन- अमृतसर की लांग रुट की बस भी अभी चण्डीगढ़ तक ही जा रही है!

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.