Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आपदा न्यूनीकरण में एनजीओ की भूमिका अहम्ः-प्रियंका वर्मा
    हिमाचल प्रदेश

    आपदा न्यूनीकरण में एनजीओ की भूमिका अहम्ः-प्रियंका वर्मा

    By Himachal VartaOctober 20, 2020
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। किसी भी प्रकार की आपदा न्यूनीकरण में गैर सरकारी संगठन की भूमिका अहम होती है क्योकि गैर सरकारी संगठन के सदस्य जिला के हर क्षेत्र के लोगांे से सीधे तौर पर जुडे होते है यह वाक्य अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला अंतर अभिकरण समूह की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    इस बैठक मेें अतिरिक्त उपायुक्त ने आपदा के समय गैर सरकारी संगठनों की बढती भूमिका से सदस्यांे को अवगत करवाया। बैठक में उन्होेने कोरोना महामारी के दौरान लोगो को जागरूक करने व राहत पहूचाने के लिए गैर सरकारी संगठनों के सहयोग की सराहना की। उन्होने कहा कि अभी भी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है और लोग कोरोना की आपदा को नजर अदांज करने लगे है ऐसे समय में जिला अंतर अभिकरण समूह के सदस्यो की भूमिका और अहम हो जाती है जिससे वह जिला वासियो को और जागरूक करने का प्रयास करे ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके ।
    इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला अंतर अभिकरण समूह के सदस्यो ंको आगामी पांच वर्षाे में आपदा न्यूनीकरण के बारे में लोगो को प्रशिक्षिण देने व जिलावासियों को जागरूक करने के लिए उनके लक्ष्यों का ब्यौरा मांगा। इसके अतिरिक्त सभी गैर सरकारी संगठनो को प्रशासन के साथ तालमेल बिठाकर कार्य करने व योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होने औद्योगिक क्षेत्रों में  रासायनों के भण्डारण से होने वाले खतरों एंव नुकसान से लोगो को जागरूक करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने प्रशिक्षण प्राप्त गैर सरकारी संगठन के सदस्यो को जमीनी स्तर पर  अन्य लोगो को  आपदा के समय में बचाव व राहत कार्यो के लिए प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिये।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने समर्थ-2020 जागरूकता अभियान के दौरान एनजीओ को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आभार व्यक्त किया।
    इस बैठक में  कफोटा से शारदा गैर सरकारी संगठन के मदन दत शर्मा,  आसरा एनजीओ शिलाई, पापन एनजीओ संगडाह, रेडक्रास सोसायटी सिरमौर, सीरॉक एनजीओ माजरा, क्रिसैन्ट एजीआंे पांवटा साहिब  के सदस्यो  के अतिरिक्त अन्य गैर सरकारी संगठन के सदस्यों ने भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.