Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    • राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नव निर्मित इंडोर स्टेडियम में नवम्बर माह से होगी खेल गतिविधियां शुरूः-डा0 परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    नव निर्मित इंडोर स्टेडियम में नवम्बर माह से होगी खेल गतिविधियां शुरूः-डा0 परूथी

    By Himachal VartaOctober 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने जिला खेल परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि नाहन में नव निर्मित इंडोर स्टेडियम में नवम्बर माह से खेल गतिविधियां शुरू कर दी जाएगी। उन्होने बताया कि पहले चरण में बेडमिन्टन और कबड्डी की खेल गतिविधियां शुरू की जाएगी जिसके लिए युवा सेवाएं एंव खेल विभाग द्वारा एसओपी तैयार कर ली गई है।
    उन्होने बताया कि इंडोर स्टेडियम की सदस्यता शुल्क 100 रूपये वार्षिक रखा गया है और हर अलग खेल के लिये छात्र श्रेणी के लिए प्रतिमाह 100 रूपये, अन्य के लिए प्रतिमाह 200 रूपये तथा राष्ट्रीय स्तर पर पिछले दो वर्षाे में खेलो मंे भाग ले चुके खिलाडियों को यह सुविधा निशुःलक दी जाएगी तथा पंजीकरण प्रपत्र के लिए 10 रूपये निर्धारित किये गए है। उन्होने बताया कि खिलाडियों को 100 रूपये प्रति माह कीे दर से लॉकर सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी।
    इसके अतिरिक्त खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाडियो को डोरमेन्टरी की सुविधा दी जाएगी जिसका शुल्क 100 रूपये प्रति बैड प्रति दिन निर्घारित किया गया है। इसके अतिरिक्त केवल खेल गतिविधियों के लिए 4000 रूपये प्रति दिन की दर से इंडोर स्टेडियम की बुकिग की जा सकेगी। बैठक में जिला खेल अधिकारी राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर विभिन्न मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया।
    बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, अधीशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग वी.के. अग्रवाल, अध्यक्ष कबड्डी संघ सिरमौर कुलदीप राणा, फुटबाल ऐसोशियशन के उपाध्यक्ष मो. इकराम उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.