नाहन (हिमाचल वार्ता)। दिनांक 21 अक्तूबर को पुलिस लाईन नाहन में “पुलिस स्मृति दिवस” के उपलक्ष में शहीद हुए पुलिस जवानों के सम्मान में स्मृति परेड़ का आयोजन किया गया तथा इस दौरान श्री अजय कृष्ण शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर ने पुलिस जवानों सहित शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शर्मा ने बताया कि पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष में दिनांक 21 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक पूरे सप्ताह को “पुलिस कल्याण सप्ताह” के रूप में मनाया जा रहा हैं। जिसके अन्तर्गत पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल-कूद, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं तथा अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि आज “पुलिस झंड़ा दिवस” के रूप में भी मनाया गया।
Breakng
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
Saturday, October 3
