Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर में सभी आंगनवाडियों  और स्कूलों मे पाईप कुनेक्शन के माध्यम से जल उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित विभाग शीघ्र दें डाटा -डॉ. परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में सभी आंगनवाडियों  और स्कूलों मे पाईप कुनेक्शन के माध्यम से जल उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित विभाग शीघ्र दें डाटा -डॉ. परूथी

    By Himachal VartaOctober 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर.के. परूथी ने जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के तहत उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को  जिला के सभी स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में पाईप कुनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए शीघ्र ही डाटा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्कूलों व सभी शैक्षणिक संस्थानों में शत प्रतिशत पानी के कुनेक्शन उपलब्ध करवाएं जा सके।
    उपायुक्त ने बताया  जिला सिरमौर में 1486 आंगनवाडी केन्द्रों में से लगभग 1299 आंगनवाडी केन्द्रों में पानी के कुनेक्शन उपलब्ध है और शीघ्र ही शेष केन्द्रों में पानी के कुनेक्शन उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसी प्रकार जिला में 244 सरकारी स्कूलों में से 176 स्कूलों में पानी के कुनेक्शन उपलब्ध है व शेष स्कूलों में शीघ्र ही उपलब्ध करवाए जाएंगे।
    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में पानी की जांच के लिए फिल्ड टैस्ट किट के माध्यम से 8285 टैस्ट का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से 5711 कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में लैब टैस्टिंग के लिए 6786 का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से 3274 टैस्ट कर लिए गए है। उन्हांेने कहा कि नाहन मे स्थापित जिला जल जांच प्रयोगशाला विशेष एनएबीएल मान्यता प्राप्त है।
    उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में जिला सिरमौर में घरेलू पानी का कुनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए 13087 का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से अभी तक 6521 कुनेक्शन उपलब्ध करवाए जा चूके है।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, जल शक्ति  के अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.