बाइक की टक्कर से बुजुर्ग और बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से व्यक्ति व महिला की मौत!
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के अन्तर्गत आने वाले शरली-मानपुर मार्ग पर बुलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की शिनाख्त गुलाब सिंह पुत्र जालम सिंह निवासी संयोग के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति बोलेरो एचपी17बी-0733 में सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना का पता चला वह तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को वाहन से बाहर निकाला गया परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था।
वहीं दूसरे हादसे में पांवटा साहिब के शमशेरपुर में एक महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई तथा महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है।
उधर, खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।