Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सेवानिवृत्त सैनिक काम करेंगे!
    हिमाचल प्रदेश

    सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सेवानिवृत्त सैनिक काम करेंगे!

    By Himachal VartaOctober 27, 2020
    Facebook WhatsApp

    सैनिकों का संगठन समाज को बेहतर बनाने में देगा अपना सहयोग : अतुल कौशिक

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। सामाजिक बुराइयों को दूर कर समाज को सभ्य बनाने में सेवानिवृत्त सैनिक संगठन अपनी विशेष भूमिका निभाएगा। जिसके लिए सेवानिवृत्त सैनिक संगठन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

    मीडिया से बात करते हुए चेयरमैन हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण नियामक आयोग (सेवानिवृत्त) मेजर जनरल अतुल कौशिक ने बताया कि जिला में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिक है। समाज को बेहतर बनाने के लिए सेवानिवृत्त सैनिक अपना बेहतर योगदान दे सकते हैं। इसी कड़ी में जिला स्तर पर सेवानिवृत्त सैनिकों का संगठन बनाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि यह संगठन शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए पैरंट यूनियन के साथ मिलकर काम करेगा दूसरा युवाओं को नशे से दूर रखने में अपना सहयोग देगा। सेवानिवृत्त मेजर जनरल एवं चेयरमैन हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षा नियामक आयोग ने बताया कि सैनिक संगठन ग्रामीण स्तर पर युवाओं के लिए खेल मैदान बनाने और युवाओं का रुझान खेल के प्रति बढ़ाने में भी अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

    उन्होंने बताया कि स्कूलों में एनसीसी को कंपलसरी तौर पर लागू करने के लिए भी सरकार से आग्रह किया जाएगा। बच्चों में शुरू से सेना का जो डिसिप्लिन और संस्कार है बच्चों में पैदा किया जा सके ताकि यह बच्चे आने वाले समय में अपना और देश का नाम रोशन कर सकें।

    इससे पूर्व उन्होंने सेवानिवृत्त सैनिकों के साथ बैठक की और सामाजिक बुराइयों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और कैसे इन बुराइयों को दूर किया जा सकता है इस पर भी सैनिकों की राय जानी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.