Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चलती कार में लगी आग, कार मालिक जलने से बचा
    हिमाचल प्रदेश

    चलती कार में लगी आग, कार मालिक जलने से बचा

    By Himachal VartaOctober 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    NH-07 पर चलती कार में अचानक लगी आग, 6 लाख का नुक्सान

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाइवे-07 पर आम्बवाला के समीप एक चलती कार में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। गनीमत यह रही कि समय रहते कार में सवार व्यक्ति उतर गया और उसकी जान बच गई। अलबत्ता आगजनी में वाहन मालिक को तकरीबन 6 लाख रूपए का नुक्सान उठाना पड़ा है।

    घटना मंगलवार रात्रि 8 बजे के आसपास की है। जानकारी के अनुसार सुमित कुमार निवासी नाहन जब हाइवे से गुजर रहे थे, तभी उनकी कार नंबर एचपी -ऋ71-5657 में अचानक आग लग गई। आग लगी देख सुमित तुरंत कार से बाहर निकल आए। फिर क्या था, कार में आग बुरी तरह से फैल गई और देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी।

    सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड नाहन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार आगजनी की भेंट चढ़ चुकी थी। फायर बिग्रेड नाहन के अग्निशमन अधिकारी पिनाम सिंह सैन ने पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि वाहन मालिक के अनुसार आगजनी से करीब 6 लाख का नुक्सान हुआ है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.