Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»विपुल शर्मा जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष बने!
    हिमाचल प्रदेश

    विपुल शर्मा जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष बने!

    By Himachal VartaOctober 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    जिला सिरमौर में एनएसयूआई की कमान अब कमरऊ के विपुल शर्मा के हाथ

    नवनियुक्त एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा बोले नहीं दबने दूंगा छात्रों की आवाज

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विपुल शर्मा जो नए एनएसयूआई के जििला अध्यक्ष बने ने 2013 में छात्र राजनीति से राजनीति का सफर शुरू किया। 2013 में एनएसयूआई में सक्रिय सदस्यता नाहन कॉलेज में ली 2014-15 में नाहन महाविद्यालय में एनएसयूआई सचिव की जिम्मेदारी मिली। 2015-16 में एनएसयूआई नाहन महासचिव, 2016-17 में एनएसयूआई नाहन केम्पस अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिली। विपुल शर्मा ने नाहन कॉलेज में एनएसयूआई को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। छात्रों के मुद्दों को जोरो शोरो से उठाया। यहाँ तक कई बार कॉलेज की मांगो को लेकर पुलिस प्रशासन के डंडे लाठियां खाई। कई बार डीसी सिरमौर के माध्यम से सरकार को कॉलेज की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

    2018 को सिरमौर विपुल शर्मा एनएसयूआई जिला सोशल मीडिया इंचार्ज व महासचिव नियुक्त किये गए जिसकी जिम्मेदारी उन्होंने ईमानदारी से निभाई। विपुल शर्मा चाहे पंचायत, विधानसभा व लोकसभा चुनाव हो अपनी अग्रणी भूमिका निभाते है। राष्ट्रीय एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज कुंदन ,हिमाचल प्रभारी गौरव तुशिर व हिमाचल एनएसयूआई के तेजतर्रार अध्यक्ष छत्तर ठाकुर के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव किया गया। जिसमे सिरमौर से सेकड़ो छात्रों को विपुल शर्मा शिमला लेकर गए और राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, प्रभारी गौरव तुशिर व अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने विपुल शर्मा की पीठ थपथपाई और आज एनएसयूआई सिरमौर जिले का अध्यक्ष बनने का इनाम मिला है। विपुल शर्मा ने कहा जो मुझे जिम्मेदारी मिली है उसको ईमानदारी से निभाउँगा और सिरमौर जिले में एनएसयूआई को मजबूत करने में दिन-रात एक करूंगा।

    नवनियुक्त एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा ने इस नियुक्ति पर प्रदेश कोंग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, प्रदेश उपाध्यक्ष व शिलाई विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान, प्रदेश महासचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी, जिला अध्यक्ष अजय बहादुर, प्रदेश युवा कोंग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर, राष्टीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी गौरव तुशीर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष छत्तर ठाकुर, सिरमौर जिले के पांचों विधानसभा के अध्यक्षों, लोकसभा शिमला सोशल मीडिया इंचार्ज सुनील चौहान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अत्तर कपूर, सचिव कंवर ठाकुर के साथ सभी कांग्रेस, युवा काँग्रेस के शीर्ष नेताओं का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।

    विपुल शर्मा ने कहा कि जो संगठन का दायित्व मुझे सौंपा गया है उसे पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा तथा छात्र हितों के मुद्दों को जोरों शोरों से सरकार के समक्ष रखूंगा। अगर इसके लिए मुझे अनशन व आंदोलन करना पड़ा तो करूंगा। परन्तु छात्रों की आवाज को दबने नहीं दूंगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.