Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»वीरेंद्र कंवर ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अपील की
    हिमाचल प्रदेश

    वीरेंद्र कंवर ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अपील की

    By Himachal VartaOctober 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज यहां जानकारी दी कि केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021’ के लिए तीनों स्तरों की पंचायतों से आॅनलाईन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। पंचायतें केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय की पुरस्कार पोर्टल  (Award Portal) http://panchayataward.gov.in साईट पर 15 नवम्बर 2020 तक आवेदन कर सकती हैं।

    उन्होंने कहा कि पंचायती राज मंत्रालय पंचायतों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यांे के आधार उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को चार श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों में मुख्यतः दीन दयाल पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार जिसके अन्तर्गत सामान्य श्रेणी में प्रत्येक राज्य की एक जिला परिषद, दो पंचायत समितियां तथा दो ग्राम पंचायतों के अतिरिक्त विषयगत श्रेणी में एक अन्य ग्राम पंचायत सहित कुल पांच पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है। इस पुरस्कार के अन्तर्गत पंचायती राज मंत्रालय जिला परिषद् को 50 लाख रूपये, पंचायत समितियों को 25 लाख रूपये प्रति पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायतों को 8 लाख रूपये प्रति ग्राम पंचायत व प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं।

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार राज्य की एक ग्राम पंचायत को प्रभावी ग्राम सभा बैठकों के माघ्यम से गांव की आर्थिक व सामाजिक ढांचे की बेहतरी की दिशा में किए गए विशिष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार के रूप में 10 लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार राज्य की एक ग्राम पंचायत को पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी आदर्श दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य द्वारा तैयार किए गए विनिर्दिष्ट दिशा-निर्देशों के अनुरूप विकास योजना तैयार करने केे लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार के अन्तर्गत ग्राम पंचायत को पांच लाख रूपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इसी तरह, बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार के अन्तर्गत एक ग्राम पंचायत का चयन किया जाता है जिसने बच्चों के स्वस्थ वृद्वि एवं विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया हो। इस पुरस्कार के अन्तर्गत ग्राम पंचायत को पांच लाख रूपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

    वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश की समस्त जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों से अपील की है कि इन पुरस्कारों के लिए अन्तिम तिथि से पूर्व आवेदन करना सुनिश्चित करें ताकि सराहनीय कार्य करने वाली पंचायतों मे प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत हो और पुरस्कार राशि से लाभान्वित हो सकंे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.