Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिक्षकों के बिना राष्ट्र निर्माण नहीं!
    हिमाचल प्रदेश

    शिक्षकों के बिना राष्ट्र निर्माण नहीं!

    By Himachal VartaOctober 28, 2020
    Facebook WhatsApp

    इंजीनियरों और शिक्षकों के बिना नहीं हो सकता राष्ट्र निर्माण : डा. राजीव बिंदल

    इंजीनियरों और शिक्षकों के बिना नहीं हो सकता राष्ट्र निर्माण : डा. राजीव बिंदल 
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। पहली बार हिमाचल प्रदेश में किसी मीडिया समूह द्वारा राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया है जो सराहनीय कदम है यह बात जिला मुख्यालय नाहन में यंगवार्ता मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित डॉ. यशवंत सिंह परमार राष्ट्र निर्माण सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं उनके विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कही।
    डा. बिंदल  ने कहा कि जहाँ इंजिनियर भौतिक निर्माण करता है वही शिक्षक व्यक्ति निर्माण करते हैं जो समाज में सर्वोपरि है। बिंदल  ने बताया कि बिना शिक्षक के बिना सभ्य समाज की कल्पना करना बेमानी है। भाजपा नेता ने कहा कि यदि शिक्षक ना होता तो ना  कोई इंजीनियर बन सकता था , ना कोई डॉक्टर बन सकता था और ना ही कोई राजनेता , क्योंकि व्यक्ति की नीव शिक्षक द्वारा तैयार की जाती है और जब मजबूत होगी तो निर्माण भी मजबूत होगा।
    बिंदल ने बताया कि  जिन इंजीनियरों और शिक्षकों का चयन किया गया है वह वास्तव में काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि मीडिया द्वारा जो पुरस्कार नामित किया है वह चयन वास्तव में हिमाचल निर्माता डा.  यशवंत सिंह परमार को सच्ची श्रद्धांजलि है।  बिंदल ने बताया कि डा. वाईएस परमार राष्ट्र निर्माण समारोह में जिन शख्सियतों को उन्होंने सम्मानित किया है उस  से वह स्वयं को भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में किसी मीडिया ग्रुप द्वारा पहला ऐसा कार्यक्रम किया गया है जिसमें राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को मंच दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की गई है।
    उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा नई शिक्षा नीति लाई गई है वह ना केवल अनुसंधानात्मक है बल्कि रोजगार परख भी है ,इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता,  पर्यावरण सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी।  डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा एवं एलिमेंट्री एजुकेशन , प्रिंसिपल डाइट ऋषि शर्मा , राकेश गर्ग  के अलावा कई विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.