Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिक्षा मन्त्री ने आॅनलाइन शिक्षा के लिए तीन चैनलों का शुभारम्भ किया
    हिमाचल प्रदेश

    शिक्षा मन्त्री ने आॅनलाइन शिक्षा के लिए तीन चैनलों का शुभारम्भ किया

    By Himachal VartaOctober 28, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां जियो टीवी के एलिमेंट्री, हायर और वोकेशनल तीन चैनलों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि इन तीन चैनल के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए आॅनलाइन शिक्षा की एक और सुविधा उपलब्ध हो गई है। कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति में प्रदेश सरकार ने 16 अप्रैल से व्हाट्सऐप के माध्यम से प्री नर्सरी से 12वीं कक्षा तक हर घर पाठशाला कार्यक्रम और 17 अप्रैल से कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए दूरदर्शन शिमला के माध्यम से ज्ञानशाला कार्यक्रम से शिक्षा प्रदान करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी, जो अभी भी सुचारू रूप से चल रही हैं।
    गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि हर घर पाठशाला कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 200 अध्यापक (स्टेट रिसोर्स ग्रुप) आॅनलाइन ई-कन्टेंट बनाकर इसे प्रतिदिन बच्चों तक पहुंचा रहे हैं और इस कार्य में उप निदेशक सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में 20 अगस्त, 2020 को हिमाचल प्रदेश सरकार ने जियो टीवी के साथ एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए, ताकि जियो टीवी के माध्यम से शिक्षा विभाग विद्यार्थियों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विद्यार्थियों के लिए दो और चैनल शुरू किए जाएंगे।
    शिक्षा मन्त्री ने कहा कि जियो टीवी पर हर विषय से संबंधित ई-कन्टेंट कक्षा-1 से कक्षा-12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। यदि कोई विद्यार्थी किसी कारणवश यह ई-कन्टेंट विषय अनुसूचि के अनुसार नहीं देख पाता है तो इस स्थिति में यह ई-कन्टेंट सप्ताहभर कैचअप में उपलब्ध रहेगा। इस सुविधा को वीडियो आॅन डिमांड में परिवर्तित करने पर समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश जियो टीवी के माध्यम से शीघ्र ही उपलब्ध करवाने जा रहा है। साथ ही विभाग यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि जियो टीवी तथा हर घर पाठशाला में एक ही ई-कन्टेंट विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहे, जिससे विद्यार्थी किसी भी माध्यम से अपने पठन-पाठन की प्रक्रिया को निरन्तर समानता और अपनी सुविधा के अनुसार चला सकते हैं।
    इस अवसर पर सचिव शिक्षा राजीव शर्मा, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा आशीष कोहली और जियो टीवी के प्रतिनिधि रोहित पुरी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.