Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी घर पर हुए आइसोलेट, आए थे शिक्षा मंत्री के सम्पर्क में
    हिमाचल प्रदेश

    ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी घर पर हुए आइसोलेट, आए थे शिक्षा मंत्री के सम्पर्क में

    By Himachal VartaOctober 30, 2020
    Facebook WhatsApp
    ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी घर पर हुए आइसोलेट,आए थे शिक्षा मंत्री के सम्पर्क में

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर के कोरोना पॉज़िटिव आने व उनके सम्पर्क में आने के बाद ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पाँवटा साहिब अपने घर पर स्वयं को आइसोलेट कर लिया हैं।

    उन्होंने कहा कि मैं माननीय शिक्षा मंत्री जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। उनके सम्पर्क में आने बाद आगामी दो दिनो के लिए किसी से भी मिलने के लिये उपलब्ध नहीं रहूँगा। फ़ोन के माध्यम से ही सम्पर्क रहेगा। दो दिनो बाद बाद सभी के मध्य सेवा हेतु उपलब्ध रहूँगा।

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार को उनका रैपिड टेस्ट हुआ था, इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।उनके पीएसओ व धर्मपत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
    अहम बात यह है कि दो दिन पहले ही गोविंद सिंह ठाकुर ने शिमला में कैबिनेट की मीटिंग में हिस्सा लिया था। ऐसे में मुख्यमंत्री सहित दूसरे कैबिनेट मंत्री भी उनके सम्पर्क रहे है।

    बता दें कि शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर जयराम मंत्रिमंडल के ऐसे छठे मंत्री हैं, जिन्हें कोरोना हुआ है। हालांकि, मौजूदा समय में उनके अलावा, कोई मंत्री कोरोना संक्रमित नहीं है, सभी स्वस्थ हो चुके हैं। लेकिन इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, कैबिनेट में शामिल ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, महेंद्र सिंह ठाकुर, विधानसभा स्पीकर विपिन सिंह परमार समेत भाजपा के कई विधायक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.