जिला सिरमौर में 5 वर्षीय मासूम सहित कोरोना के 13 नए मामले
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में शनिवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आये है। कुल 229 सैंपल आज जाँच के लिए भेजे गए। जिनमें से 103 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव है जबकि 13 सैंपल पॉजिटिव हैं। इसके अलावा 113 सैंपल जांचे जा रहे हैं। सभी मामले नाहन सब डिवीजन के हैं। अमरपुर मोहल्ला नाहन से 51 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।
शंभूवाला नाहन से 9 वर्षीय बच्ची और 7 वर्षीय बच्ची शामिल है। डीपीआरओ कार्यालय नाहन से 48 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग नाहन से 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनेठी नाहन से 58 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक नाहन से 5 वर्षीय बच्चा और वेटरनरी पॉलीक्लिनिक नाहन से 10 वर्षीय बच्चा संक्रमित पाया गया है। वेटरनरी पॉलीक्लिनिक नाहन से 18 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय महिला और 38 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही जिला सिरमौर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2272 तक पहुँच गया है।