Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»वाल्मीकि जयंती के मौके पर श्री रेणुकाजी के सैंज से सुरेश कश्यप ने पंचायती चुनाव का किया शंखनाद
    हिमाचल प्रदेश

    वाल्मीकि जयंती के मौके पर श्री रेणुकाजी के सैंज से सुरेश कश्यप ने पंचायती चुनाव का किया शंखनाद

    By Himachal VartaNovember 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। मिशन 2022 पंचायती राज चुनाव में भगवा यानी कमल का फूल खिलाने को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पहले ही झटके में शह और मात का खेल खेल दिया है। शनिवार को रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में गिरिपार के सैंज गांव में बाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने शिरकत की। इस मौके पर जहां सुरेश कश्यप ने बाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आव्हान किया। तो वही, कांग्रेस विधायक के गढ़ सहित परिवार में भी सेंधमारी करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

    बड़ी बात तो यह है कि कांग्रेस विधायक विनय कुमार के परिवार के नारायण सिंह को भी कांग्रेस से भाजपा में शामिल कर लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सुरेश कश्यप पहली बार रेणुका विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रहे बलबीर सिंह चौहान व उनके दर्जनों समर्थकों द्वारा किया गया। जहां पर सुरेश कश्यप ने लोगो की जनसमस्याओं को भी सुना। जिसके बाद सुरेश कश्यप सीधे सैंज गांव पहुंचे। जहां आस पास पंचायतों सहित सैंज गांव के सैकड़ो लोगो ने उनका ढोल- नंगाड़ो के साथ भव्य स्वागत किया।

    सैंज गांव में बच्चो के रंगारंग कार्यक्रम सहित स्थानीय नाटी पर सांसद सुरेश कश्यप के साथ मंचासीन भाजपा नेता भी जमकर नाचे। इस दौरान बलबीर सिंह चौहान व रूप सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक कोंग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जहा स्थानीय विधायक विनय कुमार के प्रति लोगो मे विकास को लेकर आक्रोश नजर आया तो वही, बलबीर चौहान पहले से काफी दमदार व मजबूत स्थिति में नजर आए। बाल्मीकि जयंती के अवसर पर लोगो की मांगों को बलबीर चौहान ने सांसद के समक्ष उठाया।

    जिसपर सुरेश कश्यप ने पंचायती चुनावो में भाजपा समर्पित प्रतिनिधियों को जिताने की अपील के साथ साथ तीन लाख रुपये सांसद निधि से मंच निर्माण व प्रांगण के निर्माण हेतु घोषणा की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बलबीर ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष विजेंदर शर्मा व प्रताप ठाकुर, मंडल महामंत्री सुनील शर्मा व बलबीर ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल सूर्या, जिला मीडिया सह प्रभारी प्रताप रावत, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा विनोद ठाकुर, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगतराम, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज ठाकुर, मेलाराम शर्मा सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी पंचायत प्रतिनिधि व अनुसूचित जाति के पदाधिकारी, महिला मंडल सैंज आदि मौजूद रहेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.