Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»8 नवम्बर  को  रा.व.मा.पा. कोरग में आयोजित होगा जनमंच कार्यक्रम -उपायुक्त
    हिमाचल प्रदेश

    8 नवम्बर  को  रा.व.मा.पा. कोरग में आयोजित होगा जनमंच कार्यक्रम -उपायुक्त

    By Himachal VartaNovember 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज करेगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता

    नाहन  (हिमाचलवार्ता)। श्री रेणुका जी  निर्वाचन क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोरग, ग्राम पंचायत व्योंग टटवा में आगामी 08 नवम्बर, 2020 को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे।

    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर.के. परूथी ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम में  श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र की दस पंचायतें जिनमे बडोल, टिक्करी दसाकना, दयुरी खडाहां, गेहल, भलोना, सताहन, सांगना, चाडना, शिवपुर, भवाई और व्योंग टटवा ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है  इस मौके पर लोगों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा ।
    उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से  लोगों की शिकायतों का मौके पर एवं समयबद्ध हल करना, सरकारी कार्यक्रम योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी आम जनता को मुहैया करवाना, लोक सेवा गांरटी अधिनियम के अतंर्गत सेवा वितरण की जांच तथा ई-समाधान के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय अवधि के भीतर निपटारा करना है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जनता की मांग अनुसार विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज मौके पर उपलब्ध करवाना है।
    उपायुक्त ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम के दौरान लोगों को हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग प्रमाण पत्र , आय प्रमाण पत्र, राजस्व रिकार्ड, तथा किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के अतिरिक्त विधवा, वृद्धावस्था पैंशन, आवास निर्माण व मुरम्मत, कानूनी सहायता, स्वतन्त्रता सैनानी, सैनिक पैंशन, महिला युवक मण्डल पंजीकरण, बीपीएल ऋण सुविधा, भूमि विकास व भू संक्षरण कार्य, बन्दूक, ड्राईविंग लाईसैन्स हेतु आवेदन, लाईसैन्स नवीनीकरण, भू-इन्तकाल, सत्यापन, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड बनाना,  नवीकरण, पूर्व तथा मौके पर प्राप्त आवेदनों का निदान किया जाएगा।
    उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह कोरग में  आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम में भाग लेकर इसका पूरा लाभ उठाएं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.