पांवटा साहिब में बोले प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप
नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला धुआं रहित राज्य बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हर घर में गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा पहुंचा दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष आज ई विस्तारक योजना का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पांवटा साहिब पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी पंचायत व निकाय चुनाव के साथ-साथ 2022 में भाजपा मिशन रिपीट सफल करेगी। उन्होंने बताया कि 2022 में भाजपा फिर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होगी।
हिमाचल प्रदेश देश का पहला धुंआ रहित राज्य बनने जा रहा है। प्रदेश के हर घर में गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा पहुंच चुका है। अब प्रदेश की माताओं और बहनों को खाना बनाने के लिए लकड़ी का चूल्हा नहीं जलाना पड़ता। विस्तारक योजना को पूरा करने वाला भी हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। पांवटा साहिब छेत्र के विस्तारकों को सम्मानित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वयं पांवटा साहिब साइड पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और कहा आने वाले दिनो 2022 मिशन रिपीट को सफल बनाएंगे।
पिछले कई दशकों से हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस एक के बाद एक सत्ता में आने की परंपरा सी बन गई है। प्रदेश में एक कार्यअवधि भाजपा तो अगली कार्यावधि कांग्रेस सत्ता में आती है। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को विश्वास है कि इस बार यह परंपरा टूटेगी और भाजपा में सत्ता में रिपीट करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश को केंद्र सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वयन और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा 2022 में रिपीट करेगी।