Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गुम हुई ठेकेदार की डायरी में घूसखोरों के नाम!
    हिमाचल प्रदेश

    गुम हुई ठेकेदार की डायरी में घूसखोरों के नाम!

    By Himachal VartaNovember 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    कई घूसखोर अधिकारियों को बेनकाब करेगी ठेकेदार की डायरी , 50 लाख कमीशन का है जिक्र

    कई घूसखोर अधिकारियों को बेनकाब करेगी ठेकेदार की डायरी , 50 लाख कमीशन का है जिक्र

    पांवटा साहिब  ( हिमाचल  वार्ता)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में पुलिस के हाथ एक ऐसी डायरी लगी है जो कई भ्रष्ट अधिकारियों के चेहरे से नकाब उतार सकती है या यूं कहें कि यह डायरी कई रिश्वतखोर अधिकारियों को बेनकाब करेगी यदि पुलिस ने इसकी ईमानदारी से जांच की। जानकारी के मुताबिक गत दिनों पांवटा साहिब में एक ठेकेदार की डायरी गुम हुआ था। जिसकी उक्त ठेकेदार द्वारा बाकायदा उत्तराखंड के विकासनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी।

    यह बैग पांवटा साहिब में बाता पुल के किनारे पांवटा साहिब के मीडिया कर्मियों  को उस समय मिला जब वे एनएच-7 चंडीगढ़-देहरादून पर बाता पुल किनारे पुल में आई दरारों की कवरेज के लिए पहुचे थे। मीडिया कर्मियों ने पहले पांवटा पुलिस से संपर्क किया। उसके बाद डायरी में दिए गए नंबर पर संपर्क किया गया तो पता चला कि यह बैग राजवीर नामक व्यक्ति का है जो नागराजा कंस्ट्रक्शन कंपनी का प्रॉपराइटर है।

    राजबीर ने बताया कि उसका बैग पिछले दिनों खो गया था जिसकी शिकायत उसने विकासनगर पुलिस थाने में भी दर्ज करवाई थी। इस बैग में दो डायरी, कुछ जरूरी कागज, लेटर पैड व चेक बुक के अलावा कंपनी की स्टैंप भी मौजूद थी। इसमें एक अन्य डायरी भी थी, जिसमें विभिन्न साइट पर हो रहे निर्माण कार्यों का लेखा-जोखा भी था। इस डायरी में एक पेज ऐसा भी मिला, जिसमें अधिकारियों को कमीशन का लेखा-जोखा भी लिखा गया है।

    इस डायरी में 50 लाख रुपये कमीशन की बात भी सामने आ रही है। जब ठेकेदार से फोन के बात की गई तो उन्होंने इसकी सूचना विकासनगर पुलिस को दी।  सूचना मिलते ही विकासनगर पुलिस के चौकी इंचार्ज दीपक मैठाणी व कुल्हाल चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने मौके पर पहुँच कर कागजों की छानबीन की और अपने साथ ले गए। बताते है कि अब पुलिस इस डायरी में लिए गए कमीशन को लेकर ठेकेदार से पूछताछ करेगी।

    यही नही पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस डायरी में लाखों रुपयों की घूसखोरी का जिक्र है । अब देखना यह है कि क्या उत्तराखंड पुलिस उन भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब करेगी जिनका इसमे जिक्र किया गया है या फिर यह डायरी ही दफन हो जाएगी

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.