Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»सडक सुविधा नहीं होने के कारण शिलाई के ग्रमीण लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं!
    स्वास्थ्य

    सडक सुविधा नहीं होने के कारण शिलाई के ग्रमीण लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं!

    By Himachal VartaNovember 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    खटिया पर जयराम सरकार , आज भी चारपाई पर अस्पताल पहुँचाने पड़ते है रोगी , सड़क से कोसों दूर नलेंडी

    मरीज को चारपाई पर अस्पताल ले जाते रिश्तेदार।

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। प्रदेश की सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन ये दावे जमीन पर उस समय हवा होते दिखाई पड़ते हैं जब एक बीमार को सड़क तक पहुंचाने के लिए भी चारपाई पर उठाकर लाना पड़ता है। ऐसी ही एक सीन शिलाई क्षेत्र में देखने को मिला है।

    इस में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को अस्पताल में उपचार के लिए खटिया ( चारपाई ) पर उठाकर लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शिलाई क्षेत्र की अश्याड़ी पंचायत के गांव नलेंडी आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों की मानें तो हर विधानसभा और पंचायत चुनाव में गांव में सड़क बनाने के वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद सारे वादे धरे के धरे रह जाते हैं।

    स्थानीय युवाओं के मुताबिक शिलाई क्षेत्र के अंतर्गत अश्याड़ी पंचायत के एक गांव नलेंडी का वाकया साफ-साफ यह बयान करता है कि जहां देश – दुनिया विकास के पथ पर अग्रसर है, वहीं शिलाई के कई गांव आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं।

    नेशनल हाई-वे 707 से मात्र डेढ़ – दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में क्षेत्रीय राजनीति और विधायकों की मात्र वोट बैंक की राजनीति ही रही है। उनकी अनदेखी के कारण गांव आज भी सड़क की सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों को ज्यादा दिक्कत उस वक्त आती है जब कोई महिला गर्भवती या कोई व्यक्ति बीमार होता है।

    इमर्जेंसी में उसे अस्पताल ले जाना पड़ता है और गांव में सड़क की सुविधा के अभाव से उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सकता। इसके अलावा इस गांव में हर साल लाखों के टमाटर, अदरक, मटर, लहसुन और अन्य सब्जियां होती हैं जिसे समय पर मंडियों में नहीं पहुंचाया जा पा रहा और खेतों में ही सड़ जाती हैं और किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है।

    भारी सामान को पीठ पर उठाकर लाना पड़ता है। युवाओं ने बताया कि गत दिनों एक सड़क हादसे में एक युवक की टांग टूट गई। अब हर तीसरे दिन युवक को उपचार के लिए जाना पड़ता है जिस कारण सड़क तक उसे चारपाई पर उठाकर लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरकार से समस्या के समाधान की मांग की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.